Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Sex Racket : हुक्का बार की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर लड़कियों को फंसाते थे

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Sex Racket : गोरखपुर में हुक्का बार की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने एक महिला समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Sex Racket : यूपी के गोरखपुर में हुक्का बार की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का मामला तूल पकड़ चुका है। जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर शहर में कई जगहों पर अवैध रूप से हुक्का बार चलाए जा रहे थे, जहां नशे की हालत में लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर एक महिला समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि होटल को भी सील कर दिया गया है।

दरअसल, एक किशोरी 31 दिसंबर को पार्टी करने गई थी, लेकिन वह देर रात तक घर नहीं लौटी. जिसके बाद उसके परिजनों ने रामगढ़ ताल थाने में एफआईआर दर्ज कराई और पुलिस ने खोजबीन कर उसे ढूंढ निकाला. बाद में पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म भी हुआ है. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हुक्का बार को सीज कर दिया. साथ ही हुक्का बार संचालक अनिरुद्ध ओझा और होटल मालिक अनुराग सिंह समेत कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही गोरखपुर पुलिस ने देह व्यापार के मामले में दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार महिलाओं में से एक का नाम रेशमा खान है। वह करीब 3 साल पहले मुख्य आरोपी अनिरुद्ध ओझा के संपर्क में आई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये लोग इंस्टाग्राम और सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर दोस्ती करके लड़कियों को फंसाते थे। दोस्ती के बाद लड़कियों को मिलने के लिए बुलाते थे। इसके बाद रेशमा खान लड़कियों को पार्टी करने के बहाने जैनिस बैटल हुक्का बार में लाती थी, फिर यहां से भोली-भाली लड़कियों को फंसाकर देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया जाता था।

रेशमा खान का नाम 2 जनवरी को किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस के सामने आया था। जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन रेशमा फरार थी। कुछ दिन पहले पुलिस को उसकी लोकेशन प्रयागराज में मिली थी, लेकिन उसके बाद से उसका मोबाइल बंद था। बाद में पुलिस को सूचना मिली कि वह किसी काम से गोरखपुर रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र में आई है, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News