Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

शिल्पा शेट्टी मुश्किल में, कोर्ट ने इस मामले में SSP से मांगी रिपोर्ट, क्या अब बॉलीवुड एक्ट्रेस पर होगी कार्रवाई?

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Bihar News : फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और अन्य के खिलाफ कलमबाग चौक के पास एक ज्वैलर्स शोरूम के उद्घाटन के दौरान जाम लगाने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई गई है।

Bihar News : मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी व अन्य के खिलाफ दर्ज शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी है। यह परिवाद सदर थाना के लहलादपुर पताही गांव के अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने पिछले वर्ष 8 अक्टूबर को दाखिल किया था। इसमें मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, एक ज्वेलर्स के प्रोपराइटर टीएम कल्याण व कार्यकारी निदेशक रमेश कल्याण को भी आरोपित बनाया था।

वास्तव में शिकायत में ज्वैलर्स शोरूम के उद्घाटन के दौरान कलमबाग चौक के पास जाम लगाने का आरोप लगाया गया है। परिवाद में अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने कहा है कि कलमबाग चौक के निकट सात अक्टूबर की शाम छह से आठ बजे के बीच एक ज्वेलर्स के शो रूम का उद्घाटन किया गया। इसके उद्घाटन के लिए एक ज्वेलर्स के मालिक ने फिल्म अभिनेत्री shilpa shetty को बुलाया था।

जौहरी के ब्रांड एंबेसडर अमिताभ बच्चन इसका प्रचार कर रहे थे। इस कार्यक्रम के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने अनुमति दे दी थी। कलमबाग रोड पर काफी लोग आते-जाते हैं। इस कार्यक्रम के कारण लगभग कलमबाग रोड व चौक जाम कर दिया गया। इससे आमलोगों को काफी परेशानियों का सामना करना

आपको बता दें कि इससे पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा जाति पर दिए गए बयान को लेकर कोर्ट में परिवाद दायर किया गया था। इसके साथ ही बालाजी मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष वाई सुब्बा रेड्डी के खिलाफ परिवाद दायर किया गया था। इतना ही नहीं फिल्म स्टार सलमान खान के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News