Sitamarhi News : महिला थाने पहुंचे तो वहां से दोनों को भगा दिया गया। दोनों एसपी अमित रंजन के पास पहुंचे और उनके आदेश पर पुलिस कर्मियों ने प्रेमी युगल की शादी पास के मंदिर में करा दी। जिसके बाद युवक अपनी पत्नी को लेकर घर चला गया।

Sitamarhi News : बिहार के सीतामढ़ी से प्रेम प्रसंग में शादी का मामला सामने आया है. जहां सोनबरसा में प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका शादी करने महिला थाने पहुंच गई. पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर मंदिर में दोनों की शादी करा दी.
जानकारी के अनुसार सोनबरसा थाना क्षेत्र के बस्तपुर वार्ड नंबर 8 गांव की युवती अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी थी. बताया जाता है कि जब वे महिला थाने पहुंचे तो वहां की पुलिस ने दोनों को भगा दिया. जिसके बाद उन्होंने एसपी अमित रंजन का दरवाजा खटखटाया. एसपी के आदेश के बाद महिला थाने की पुलिस ने प्रेमी युगल की शादी पास के मंदिर में करा दी.
जिसके बाद युवक अपनी पत्नी को लेकर घर चला गया. सोनबरसा थाना क्षेत्र के बस्तपुर वार्ड नंबर 8 गांव निवासी स्वर्गीय भाग्य नारायण ठाकुर की पुत्री खुशबू कुमारी का भूतही थाना क्षेत्र के लोहखर गांव निवासी युवक स्वर्गीय रविन्द्र ठाकुर के पुत्र राम संजीव ठाकुर से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था.
लड़के ने लड़की का अपहरण कर लिया और उसे बाहर ले जाकर कई दिनों तक अपने साथ रखा, कुछ दिनों बाद लड़की गर्भवती हो गई। जिसके बाद लड़का अपने परिजनों और बहनोई कमलेश ठाकुर के दबाव में शादी से इंकार कर रहा था। और लड़की अपने प्रेमी से शादी करने पर अड़ी थी, जिसकी शिकायत उसने महिला थाने और एसपी से की थी।
सूचना मिलने पर युवक और उसके परिजनों को बुलाया गया और दोनों की सहमति से थाने के पास ही एक मंदिर में शादी करा दी गई। इस मौके पर महिला थाना प्रभारी, अपर थाना प्रभारी स्नेह कुमारी, एसआई रमावती, एएसआई ममता कुमारी, कांस्टेबल काजल कुमार, लड़के के परिजन और लड़की के रिश्तेदार समेत पुलिस के जवान इस शादी के गवाह बने।
यह भी पढ़ें:
-
- Purnia Crime News पूर्णिया में कंपाउंडर की गोली मारकर हत्या, लूटपाट के दौरान अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम
- Ration KYC Update प्रदेश में राशन कार्ड उपभोक्ताओं को राहत, ई-केवाईसी की तिथि 30 जून तक बढ़ाई गई
- Patna Beur Jail बेउर जेल में मौज कर रहा कुख्यात अपराधी! बिस्तर पर मिले स्मार्टफोन से जेल प्रशासन की टीम सवालों के घेरे में
Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ








