Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

अवैध संबंध में पत्नी बन रही थी बाधा, पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, खुद पर भी करवाया हमला

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Crime News : बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में अवैध संबंध के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या करवा दी। शक से बचने के लिए उसने खुद को भी गोली मार ली। हालांकि, पुलिस ने मामले को सुलझाते हुए आरोपी पति समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शुक्रवार की सुबह की है।

पुलिस को सूचना मिली कि बलथर थाना क्षेत्र के सड़किया टोला में अपराधियों ने मुमताज गद्दी के घर पर हमला कर उसकी पत्नी रिजवाना खातून की गोली मारकर हत्या कर दी और मुमताज को भी गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

बेतिया SP शौर्य सुमन ने बताया कि हत्याकांड को सुलझाने के लिए FSL टीम का गठन किया गया था। डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया था। जांच के दौरान मामला संदिग्ध लगने लगा, क्योंकि मुमताज के बयान और घटनास्थल पर मिले साक्ष्य में अंतर था।

पुलिस ने जब मुमताज से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच कबूल कर लिया। मुमताज ने कबूल किया कि उसका किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध था और उसकी पत्नी रिजवाना इसका विरोध कर रही थी। इसलिए उसने अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रची।

मुमताज पहले से ही मादक पदार्थ और शराब की तस्करी में संलिप्त था। उसने नेपाल से एक अपराधी को बुलाया और अपने दो भाइयों के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या करवा दी। शक से बचने के लिए उसने इस घटना को लूट और हमले का रूप देने की कोशिश की और खुद को भी गोली मार ली।

पुलिस ने मुमताज गद्दी, उसके भाई इमरान और फैयाज को गिरफ्तार कर लिया है। नेपाल के अपराधी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए नेपाल पुलिस से संपर्क किया गया है। इसके अलावा मुमताज के घर से 4.25 किलो हशीश भी बरामद हुई है, जो नौ पैकेट में रखी गई थी। पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News