Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

सूबेदार के बेटे ने लाइसेंसी पिस्तौल से की आत्महत्या, BRC में कार्यरत थे पिता

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
बिहार की राजधानी पटना से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है।

Patna Crime News : यहां एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। घटना पटना से सटे दानापुर इलाके की है। यहां Bihar Regiment Centre (BRC) में सूबेदार के पद पर कार्यरत शंभू नाथ के बेटे ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पिता Bihar Regiment Centre (BRC) में सूबेदार थे

मिली जानकारी के अनुसार मृतक अमन कुमार के पिता शंभू नाथ शाहपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर स्थित BRC में सूबेदार के पद पर कार्यरत थे। उनके बेटे ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

हर कोई यह जानना चाहता नजर आया कि आखिर अमन ने अपनी जान क्यों ली। हालांकि मामले की जानकारी नजदीकी थाने को दे दी गई है। इसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

ड्यूटी से लौटने के बाद पिता ने आवाज लगाई

बताया जा रहा है कि मृतक अमन BBA फाइनल ईयर का छात्र था। सेना में तैनात उसके पिता शंभूनाथ मनेर के हल्दी छपरा के रहने वाले हैं, जो घटना के वक्त ड्यूटी से घर लौटे थे। इस समय अमन घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में था।

लेकिन जब काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी वह नीचे नहीं आया तो उसके कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। इस पर परिजनों ने देखा कि अमन ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News