Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Supaul News होमगार्ड भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की मौत, दौड़ते समय बेहोश होकर गिरी थी

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Supaul News : बिहार के सुपौल जिले में होमगार्ड बनने की तैयारी कर रहे युवक सोनू कुमार की दौड़ के दौरान बेहोश होकर गिरने से मौत हो गई।
Supaul News
Supaul News

Supaul News : बिहार के सुपौल से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक का होमगार्ड बनने का सपना अधूरा रह गया और उसकी अचानक मौत हो गई। दरअसल, सुपौल जिले में एक युवक का होमगार्ड बनने का सपना उस समय अधूरा रह गया, जब वह अभ्यास के दौरान दौड़ रहा था। दौड़ते समय वह बेहोश हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

आपको बता दें कि घटना आज सुबह यानी गुरुवार 17 अप्रैल की सुबह करीब 7 बजे की है। मामला नगर परिषद के बीम टोला वार्ड 27 का है। मृतक की पहचान स्वर्गीय महेश्वरी ठाकुर के 30 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बीम टोला के सोनू ने होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदन किया था। आवेदन भरने के बाद उसने एक एकेडमी में एडमिशन लिया और पिछले 15 दिनों से फिजिकल परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

वह प्रतिदिन सुबह घर से शहर के आउटडोर स्टेडियम तक दौड़ने जाता था। आज भी सोनू सुबह निर्धारित समय पर स्टेडियम पहुंचा और समूह में दौड़ रहा था। दूसरे चक्कर में ही वह बेहोश होकर गिर पड़ा। स्टेडियम में दौड़ रहे युवकों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। सुबह जब उसका शव घर पहुंचा तो पूरे इलाके में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और एक होनहार युवक का सपना अधूरा रह गया। परिजन गमगीन हैं।

यह भी पढ़ें:
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News