Bihar Teacher News : बिहार नियोजित से विशेष शिक्षक बने शिक्षकों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। इन शिक्षकों को जनवरी माह का वेतन अब तक नहीं मिला है।
Bihar Teacher News : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के संविदा शिक्षकों को विशेष शिक्षक बनने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। अब इन शिक्षकों के सामने वेतन को लेकर बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।

अब नियोजित शिक्षक से विशेष शिक्षक बनने के बाद उनका वेतन राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली से कवर होगा। सबसे पहले शिक्षकों का स्थायी सेवानिवृत्ति खाता बनाया जाएगा, जिसके बाद उनका वेतन राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली से कवर होगा। विभाग की लापरवाही के कारण जिले के अधिकांश विशेष शिक्षकों का स्थायी सेवानिवृत्ति खाता अभी तक नहीं बन पाया है। जिसके कारण वेतन मिलने में कुछ और समय लग सकता है।
शिक्षक नेताओं का कहना है कि जिला शिक्षा विभाग इस काम में कोई तत्परता नहीं दिखा रहा है। शिक्षकों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द विशेष शिक्षकों का वेतन भुगतान किया जाए। सरकार को लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए ताकि इस समस्या का समाधान हो सके। शिक्षक नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनका वेतन भुगतान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ






