Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Road Accident : शादी की खुशियां मातम में बदलीं, बारात जा रहे 3 लड़कों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Road Accident : बिहार के सीतामढ़ी में एक शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बारात में शामिल होने जारहे थे बाइक सवार तीन लड़कों की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई।

Road Accident

Road Accident : बिहार के सीतामढ़ी में शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं. बाइक पर बारात जा रहे तीन लड़कों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई. इस हादसे में दो लोग बुरी तरह घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दरअसल, यह घटना नानपुर थाना क्षेत्र के हरिनगर बाजार के पास हुई। मृतकों की पहचान चंदेश्वर महतो, दिनेश उर्फ ​​दीपक और सोनू कुमार के रूप में हुई है जबकि घायलों में शिवम कुमार और कलित कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर के कोठिया गांव निवासी मनीष कुमार के भाई की शादी थी।

जिसमें शामिल होने के लिए वे नानपुर थाना क्षेत्र के मझौर गांव निवासी राजा शाह के घर आए थे। दो बाइक पर पांच लोग तेजी से जा रहे थे, तभी दोनों बाइक अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गई और तीन लड़कों की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। इसी दौरान यह हादसा हुआ और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है.

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News