Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Bihar Crime News : मौत की सजा ऐसी कि रूह कांप जाए, पहले काटा प्राइवेट पार्ट, फिर फोड़ दीं आंखें; हत्या की वारदात से सनसनी

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Bihar Crime News : बिहार के नालंदा में दरिंदों ने एक बुजुर्ग को ऐसी सजा-ए-मौत दी कि सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। दरिंदों ने बुजुर्ग का गुप्तांग काट दिया और आंखें फोड़कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

Bihar Crime News : नालंदा के बेन थाना क्षेत्र स्थित महाबिगहा गांव में सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने इतनी बेरहमी से हत्या की है कि किसी की भी रूह कांप जाए। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक की पहचान बेन थाना क्षेत्र के लकैया गांव निवासी स्वर्गीय नंद पाल के 60 वर्षीय पुत्र बालकिशन पाल के रूप में हुई है। बुधवार की सुबह बालकिशन पाल का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार बालकिशन पाल मंगलवार की दोपहर 12 बजे पशुओं की दवा खरीदने बाजार गए थे, लेकिन घर वापस नहीं लौटे।

बुधवार की सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने बालकिशन पाल का शव सड़क किनारे पड़ा देखा और उसके परिजनों को सूचना दी। हत्या की नृशंसता देखकर ग्रामीण सहमे हुए हैं। अज्ञात अपराधियों ने उसकी आंखें फोड़ दीं, गुप्तांग काट दिया, उसमें ईंटें डाल दीं और शव को फेंक दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग इसे बेहद दर्दनाक और जघन्य अपराध बता रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही बेन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस हर एंगल से इस हत्याकांड की जांच कर रही है और अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बालकिशन पाल की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, जिसके कारण यह मामला और भी रहस्यमय हो गया है. पुलिस आसपास के इलाके के CCVT फुटेज खंगाल रही है.

Prahlad Singh
Author: Prahlad Singh

प्रमो धर्म

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News