Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Indian Railways News : गया से गुजरने वाली इन ट्रेनों का समय और रूट बदला, यात्रा से पहले जान ले |

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Indian Railways News : गया-डीडीयू रेलखंड पर काष्ठा स्टेशन के पास यार्ड रिमॉडलिंग के कारण कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है, जबकि कुछ का समय बदला गया है। इससे यात्रियों को असुविधा हो रही है।

Indian Railways News : गया-डीडीयू रेलखंड पर कष्ठा रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य शुरू होने के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनों का परिचालन बदले हुए रूट से किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। शनिवार को गया से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 12397 महाबोधि एक्सप्रेस को रीशेड्यूल कर गया रेलवे स्टेशन से 15 मिनट की देरी से चलाया गया। ट्रेन संख्या 63289 गया-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर को भी 30 मिनट की देरी से रवाना किया गया।

12397 गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस- 15 मिनट की देरी से रवाना हुई। 63289 गया-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर- 30 मिनट की देरी से रवाना हुई। 12353 हावड़ा-लालकुआं एक्सप्रेस- धनबाद और गया के बीच 90 मिनट तक नियंत्रित रही। 13554 वाराणसी-आसनसोल एक्सप्रेस- डीडीयू और परैया के बीच 120 मिनट तक नियंत्रित रही।

20887 रांची-वाराणसी एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित किया गया है। यह ट्रेन अब गया-पटना-डीडीयू के रास्ते चलाई जा रही है। 13554 वाराणसी-आसनसोल एक्सप्रेस को पंडित दीन दयाल उपाध्याय-परैया रेलखंड के बीच 120 मिनट तक नियंत्रित किया गया।

पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) सरस्वती चंद्र ने बताया कि काष्ठा रेलवे स्टेशन के पास यार्ड रिमॉडलिंग का काम तेजी से किया जा रहा है। इसके चलते कुछ ट्रेनों के रूट और समय में बदलाव किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से लगातार अपडेट दिया जा रहा है।

जो भी यात्री इन दिनों गया-डीडीयू रेलखंड पर यात्रा करने वाले हैं, वे अपनी ट्रेन का समय और रूट अपडेट जरूर चेक कर लें, ताकि यात्रा के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News