Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Jehanabad News : महिला ने अपनी 3 बेटियों के साथ खाया जहर, जानिए क्यों उठाया ऐसा खौफनाक कदम?

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Jehanabad News : महिला और उसकी तीन बेटियों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां छोटी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है. महिला के इस कदम से मोहल्ले के लोग भी स्तब्ध हैं. इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है.

Jehanabad News : जहानाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र के जाफरगंज मोहल्ले में पति से झगड़े के बाद एक महिला ने जहर खा लिया और अपनी तीन बेटियों को भी जहर खिला दिया. घटना की जानकारी जैसे ही इलाके के लोगों को मिली उन्होंने महिला और उसकी तीनों बेटियों को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज करने लगी.

मिली जानकारी के अनुसार जाफरगंज मोहल्ला निवासी गुड्डू अंसारी की पत्नी अजूबा आरा ने पारिवारिक कलह से तंग आकर खौफनाक कदम उठाया। उसने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर अपनी तीनों बेटियों सारिका, आरजू और अरीना को पिला दिया और खुद भी जहरीली माजा कोल्ड ड्रिंक पी ली। जिसके बाद चारों की हालत बिगड़ने लगी।

जैसे ही मोहल्ले के लोगों को इस घटना की जानकारी मिली, वे तुरंत चारों को सदर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया. सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है लेकिन छोटी बेटी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. महिला का पति जयपुर में दर्जी का काम करता है. अभी वह अपने घर जहानाबाद आया हुआ है.

घर में किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद उसकी पत्नी अजूबा आरा ने सभी लड़कियों के साथ मिलकर जहर पी लिया। इस मामले में एक लड़की ने बताया कि उसकी मां बाजार से माजा की बोतल लेकर आई और उसमें कुछ मिलाकर सभी बहनों को पीने के लिए दे दिया। लड़की ने बताया कि उसे माजा का स्वाद पसंद नहीं आया, इसीलिए वह थोड़ा ही पी पाई। अब यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News