Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

बिहार के इस मंदिर को ‘काशी विश्वनाथ कॉरिडोर’ की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, सरकार ने दी मंजूरी, पर्यटन विभाग करेगा 50 नए पदों पर भर्ती

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
बाबा हरिहरनाथ मंदिर का विकास ‘काशी विश्वनाथ कॉरिडोर’ की तर्ज पर किया जाएगा। इसके लिए मुख्य सलाहकार की नियुक्ति कर दी गई है। बिहार कैबिनेट ने आज इसकी मंजूरी दे दी।

Bihar Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कुल 136 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों में जो घोषणाएं की थी, उस पर कैबिनेट से मुहर लगी है. सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। बिहार कैबिनेट ने इस पर मुहर लगा दी है। इसके साथ ही पर्यटन विकास निगम में 50 पदों के सृजन को भी मंजूरी दे दी गई है।

पर्यटन निगम में 50 नये पदों के सृजन को मंजूरी

बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम में 50 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है। इसमें इंजीनियरिंग सेवा के 49 पद और भू-अर्जन विशेषज्ञ पदाधिकारी का एक पद शामिल है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए पर्यटन विकास निगम में नए पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है।

मुख्य अभियंता का एक पद होगा। अधीक्षण अभियंता का एक पद, भूमि अधिग्रहण विशेषज्ञ अधिकारी का एक पद, कार्यपालक अभियंता के 6 पद, सहायक अभियंता के 14 पद, कनीय अभियंता के 24 पद, कनीय अभियंता विद्युत का एक पद तथा कनीय अभियंता यांत्रिक के दो पदों को मंजूरी दी गई है।

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की दर्ज पर होगा विकास

वहीं सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ क्षेत्र का विकास किया जाएगा। कैबिनेट ने काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर की तर्ज पर विकास को मंजूरी दे दी है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर सोनपुर में बाबा हरिहरनाथ मंदिर के विकास के लिए मुख्य सलाहकार की नियुक्ति की गई है।

HSP डिजाइन प्लैनिंग एंड मैनेजमेंट अहमदाबाद को इस काम के लिए चयन किया गया है. मंदिर में पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंदिर परिसर को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित करने का निर्णय लिया गया है।

दो चिकित्सक सेवा से बर्खास्त

सदर अस्पताल जमुई के चिकित्सा पदाधिकारी DR. Prem Prakash Shankar 27 जुलाई 2016 से लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई थी। जिसमें आरोप प्रमाणित पाए गए थे। अब बिहार कैबिनेट ने DR. Prem Prakash Shankar को अनधिकृत अनुपस्थिति के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

वहीं सहरसा जिले के महिषी राजनपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी Dr. Nagendra Nath भी 29 जून 2017 से लगातार अनुपस्थित थे. अब इन्हें सेवा से बर्खास्त करने का फैसला लिया गया है। बिहार कैबिनेट ने आज इस पर मुहर लगा दी है।

इस कैबिनेट बैठक में मुख्य रूप से CM Nitish Kumar की प्रगति यात्रा से जुड़ी घोषणाओं को मंजूरी दी गई है. मुख्यमंत्री अपनी प्रगति यात्रा के क्रम में जिलेवार दौरा कर रहे हैं. हर जिले में मुख्यमंत्री कई विकास योजनाओं की शुरुआत की घोषणा कर रहे हैं।

आज की कैबिनेट बैठक में इन्हीं एजेंडों पर मुहर लगी है। दरभंगा और पूर्णिया बस स्टैंड के निर्माण को मंजूरी दी गई है। मधेपुरा के सिंधेश्वर स्थान मंदिर के विकास पर 90 करोड़ 27 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News