Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

महाकुंभ जा रहे तीन लोगों की अनियंत्रित ट्रक ने कुचलकर जान ले ली; सभी एक ही परिवार के थे

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Road Accident in Bihar : बिहार में सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब सड़क हादसों में लोगों की जान न जाती हो। इसी सिलसिले में गया से एक ताजा मामला सामने आया है। जहां महाकुंभ में स्नान करने जा रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, गया जिले के शेरघाटी से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने जा रहे तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई. तीर्थयात्रियों को लेकर प्रयागराज जा रही स्कॉर्पियो शनिवार को वाराणसी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

इस हादसे में एक ही परिवार के तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि छह यात्री घायल हैं. एक बेकाबू ट्रक ने उनके वाहन को कुचल दिया. फिलहाल सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज चल रहा है. जबकि मृतकों के शव लाने के लिए परिजन गया से रवाना हो गए हैं.

बताया जा रहा है कि मृतकों की पहचान

आशा पांडेय, दिलीप पांडेय और अंजनी मिश्रा के रूप में हुई है। तीनों शेरघाटी के रिटायर्ड शिक्षक कामेश्वर पांडेय के परिवार के हैं। घायलों को बनारस के बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे में बाल-बाल बची प्रियंका पांडेय ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब ढाई बजे वाराणसी से आगे बढ़ने पर भदोही के पास स्कॉर्पियो का टायर पंचर हो गया। स्कॉर्पियो को सड़क किनारे खड़ी कर चालक टायर बदल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे आसपास खड़े लोग भी चपेट में आ गए।

इधर, शेरघाटी के लोगों ने बताया कि शुक्रवार की शाम कामेश्वर पांडेय के परिवार के 13 सदस्य खुशी-खुशी कुंभ स्नान के लिए निकले थे, लेकिन कुछ ही घंटे बाद सड़क हादसे की खबर आ गई। हादसे में बाल-बाल बची कामेश्वर पांडेय की छोटी बहू प्रियंका पांडेय ने बताया कि उनकी बड़ी भाभी अपनी दो बेटियों के साथ कुंभ स्नान के लिए धनबाद से शेरघाटी आई थीं।

हादसे में मारे गए दिलीप पांडेय भी धनबाद से शेरघाटी आए थे। उनकी पत्नी आशा पांडेय भी कुंभ स्नान को लेकर काफी उत्साहित थीं। बनारस के भदोही के पास सड़क किनारे खड़ी उनकी स्कॉर्पियो को ट्रक ने टक्कर मार दी और तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में प्रियंका के पति सुजीत पांडेय भी गंभीर रूप से घायल हैं। अरविंद पांडेय के परिवार पर आई इस विपत्ति पर कई सामाजिक संगठनों ने दुख जताया है।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News