Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

मुजफ्फरपुर में नया रिंग रोड बने है , लोगो को मिलेगा जाम से रहत

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
जिले के पूर्वी भाग में मधौल से बखरी तक बनने वाले फोर लेन रिंग रोड को मंजूरी मिल गई है। 17.5 KM लंबी इस सड़क के निर्माण पर 1700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी।

बिहार के मुजफ्फरपुर में लोगों के लिए यह बहुत काम की खबर है। प्रगति यात्रा के दौरान CM नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर में जिन योजनाओं का निरीक्षण और अवलोकन किया था, उन सभी को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। यह जानकारी जिला मजिस्ट्रेट सुब्रत कुमार सेन ने दी। उन्होंने कहा है कि जल्द ही मुजफ्फरपुर में पहले से ज्यादा बदलाव देखने को मिलेंगे।

सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा इन योजनाओं की स्वीकृति के बाद न केवल विकास की गति तेज होगी बल्कि आर्थिक मजबूती भी मिलेगी। इस दौरान उन्होंने 10 योजनाओं का जिक्र किया, जिन्हें हाल ही में राज्य कैबिनेट ने मंजूरी दी है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण जिले के पूर्वी भाग में मधौल से बखरी तक 17.5 किलोमीटर लंबी रिंग रोड का निर्माण है, जो वर्षों से प्रस्तावित है।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस योजना पर करीब 1700 से 1800 करोड़ रुपए खर्च होंगे। हालांकि यह अनुमानित लागत है। इसका प्राक्कलन संबंधित विभाग तैयार करेगा। एनएचएआई ने भी इसकी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इस फोरलेन रिंग रोड के निर्माण में भूमि अधिग्रहण का काम भी किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि यह रिंग रोड मधौल होते हुए दिघरा ​​तिरहुत नहर को पार कर बखरी में एनएच-27 दरभंगा फोरलेन से मिलेगी। तिरहुत नहर इसी मार्ग पर पड़ती है। डीएम ने कहा कि नहर प्रभावित न हो, इसके लिए इस पर सड़क का निर्माण कराया जाएगा। आवश्यकतानुसार एलिवेटेड पथ का भी निर्माण कराया जाएगा।

DM ने कहा कि इस रिंग रोड के निर्माण से यह सुविधा होगी कि पटना-हाजीपुर की ओर से आने वाले वाहनों को दरभंगा या सीतामढ़ी या मझौली-चोरौत फोरलेन जाने के लिए शहर आने की जरूरत नहीं होगी। इसी तरह उस ओर से आने वाले वाहन भी शहर आए बिना पटना-हाजीपुर की ओर जा सकेंगे। इससे शहर में ट्रैफिक का लोड कम होगा।

Prahlad Singh
Author: Prahlad Singh

प्रमो धर्म

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News