Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Gaya News : गया में दर्दनाक हादसा: दीवार गिरने से 6 साल की बच्ची की मौत, मां गंभीर रूप से घायल

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Gaya News : गया में दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर 6 साल की बच्ची की मौत हो गई। हादसे में बच्ची की मां भी घायल हो गई। मां का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Gaya News

Gaya News : गया के चंदा चौरा रोड पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। निर्माणाधीन बिल्डिंग की चारदीवारी अचानक गिर गई, जिससे एक मासूम बच्ची की मौत हो गई और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा शाम करीब 4 बजे हुआ, जब मां-बेटी बाजार जा रही थीं।

मृतक की पहचान मदनपुर मंगला गौरी निवासी साढ़े छह वर्षीय अनुष्का कुमारी के रूप में हुई है। घायल महिला 45 वर्षीय सोनामती देवी है, जिसे गंभीर हालत में ANMMCH के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम लगातार उसके इलाज में लगी हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार निर्माणाधीन भवन के लिए सड़क किनारे और अंदर निर्माण सामग्री रखी गई थी, जिसके कारण सड़क संकरी हो गई थी। लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी, लेकिन नगर निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।

विष्णुपद थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए ANMMCH भेज दिया गया, जबकि घायल बच्ची को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और भवन निर्माण में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जा सकती है।

लड़की के पिता प्रवेश दास ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करते थे और अपनी बेटी को निजी स्कूल में पढ़ा रहे थे, लेकिन अब उनकी बेटी इस दुनिया में नहीं रही। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News