Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

पटना मेट्रो को लेकर आया अपडेट, जानिए कब बनेंगे स्टेशन और कब बिछेगी पटरियां

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Patna Metro News : पटना मेट्रो के मलाही पकड़ी से ISBT कॉरिडोर पर इस साल अगस्त तक मेट्रो ट्रेन चलाने की तैयारी जोरों पर है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन  DMRC  के मुताबिक अगले महीने से इस कॉरिडोर पर ट्रैक बिछाने का काम शुरू हो जाएगा।

छह से सात बोगियों के रैक का ऑर्डर भी दे दिया गया है। इन बोगियों के पटना पहुंचने में तीन से चार महीने लग सकते हैं। तब तक ट्रैक बिछाने के साथ-साथ इलेक्ट्रिकल, सिग्नल और टेलीकॉम का काम पूरा हो जाएगा। उसके बाद सुरक्षा मानकों को पूरा करते हुए रैक की जांच के बाद सामान्य परिचालन शुरू हो जाएगा।

बैरिया में ISBT के पास 76 एकड़ में बन रहे मेट्रो डिपो को मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य है। डिपो को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसमें कंट्रोल रूम, मेट्रो स्टेबलिंग लाइन, इलेक्ट्रिकल सबस्टेशन, ऑटो कोच वॉश प्लांट, वर्कशॉप शेड आदि के साथ मेट्रो रैक के लिए वाशिंग और मेंटेनेंस पिट भी बनेगा।

6.5 किलोमीटर लंबे प्रायोरिटी कॉरिडोर में पांच एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन हैं, जिनके नाम मलाही पकड़ी, खेमनीचक, भूतनाथ, जीरोमाइल और न्यू ISBT  हैं। इन सभी स्टेशनों पर ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन मशीन, स्क्रीन डोर, गेट सिस्टम आदि लगाने के लिए एजेंसी का चयन पूरा हो चुका है। इसके साथ ही प्री-फैब्रिकेटेड स्टेशन स्ट्रक्चर भी लगाया जाना है। ट्रैक, इलेक्ट्रिकल और सिग्नलिंग के काम के साथ-साथ प्री-फैब्रिकेटेड स्टेशन स्ट्रक्चर लगाने का काम भी किया जाएगा।

राज्य सरकार ने मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया और भागलपुर में भी मेट्रो ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। नगर विकास एवं आवास विभाग ने इसके सर्वे की जिम्मेदारी जुलाई 2024 में भारत सरकार की एजेंसी राइट्स को सौंपी थी। यह सर्वे रिपोर्ट नवंबर 2024 तक मिल जानी थी। लेकिन, एजेंसी के अनुरोध पर उन्हें तीन महीने का अतिरिक्त समय दिया गया। विभागीय सूत्रों के अनुसार एजेंसी ने मुजफ्फरपुर, गया और भागलपुर की सर्वे रिपोर्ट विभाग को सौंप दी है, लेकिन दरभंगा की रिपोर्ट अभी तक फाइनल नहीं हो पाई है।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News