Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

UPI Server Down घर से बाहर जा रहे हैं तो कैश साथ लेकर जाएं, पूरे देश में UPI सर्वर डाउन, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में हो रही दिक्कत

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
UPI Server Down : ज़्यादातर लोग अपने पर्स में कैश नहीं रखते, वे सिर्फ़ ऑनलाइन पेमेंट करते हैं। ऐसे लोगों को आज बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज उन्हें एहसास हो गया है कि अपने पास कैश रखना कितना ज़रूरी है।
UPI Server Down
UPI Server Down

UPI Server Down : अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। शनिवार को देशभर में UPI (Unified Payments Interface) का सर्वर डाउन हो गया है। जिसके चलते ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने में दिक्कत आ रही है। लाखों यूजर्स डिजिटल पेमेंट नहीं कर पा रहे हैं। अचानक आई इस दिक्कत ने फोनपे, गूगल पे और पेटीएम जैसे ऐप के जरिए ट्रांजेक्शन करने वाले लोगों को बुरी तरह प्रभावित किया है।

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में कई बार UPI के डाउन होने की खबरें आई थीं। आज भी सुबह से ही UPI सर्वर डाउन होने से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में दिक्कत आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह इसे लेकर करीब 1200 शिकायतें दर्ज की गई हैं। हालांकि इस दिक्कत को लेकर अभी UPI की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

ज्यादातर लोग अपने वॉलेट में कैश नहीं रखते हैं, वो ऑनलाइन पेमेंट ही करते हैं। ऐसे लोगों को आज काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज उन्हें पता चला है कि कैश का होना कितना जरूरी है। यूपीआई सर्वर डाउन होने की वजह से करोड़ों लोगों को डिजिटल पेमेंट करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

न तो वे किसी से पैसे ले पा रहे हैं और न ही किसी को पैसे दे पा रहे हैं। फोनपे, गूगल पे और पेटीएम जैसे ऐप के जरिए ट्रांजेक्शन करने वाले भी सर्वर डाउन होने की वजह से काफी परेशान हैं। बता दें कि इससे पहले 26 मार्च को भी ऐसी ही दिक्कत आई थी। उस समय भी लोग करीब 3 घंटे तक ऑनलाइन ट्रांजेक्शन नहीं कर पाए थे।

उस समय नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने तकनीकी दिक्कतों को इस दिक्कत की वजह बताया था। आज शनिवार को भी लोगों को ऐसी ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि ज्यादातर लोग डिजिटल पेमेंट पर ज्यादा निर्भर हो गए हैं। यूपीआई सर्विस डाउन होने की वजह से डिजिटल पेमेंट प्रभावित हुई है। इसका असर एचडीएफसी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे कई वित्तीय संस्थानों पर पड़ा है।

यह भी पढ़ें:

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News