Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

वैलेंटाइन डे पर प्यार में धोखा, शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने लगाया रेप का आरोप

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
रामपुर में तहसीलदार के चपरासी पर शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

Uttar Pradesh : पूरा देश आज वैलेंटाइन डे मना रहा है। इस बीच यूपी के रामपुर से प्यार में धोखे की खबर आई है। रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र की एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि वह कई सालों से युवक के साथ प्रेम संबंध में है। युवक ने उससे शादी का वादा करके कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए, लेकिन अब वह शादी से इनकार कर रहा है।

पीड़िता के मुताबिक युवक अब तहसीलदार का चपरासी बन गया है और उसका कहना है कि अब वो उससे शादी नहीं कर सकता. जिसके बाद युवती ने रामपुर एसपी विद्या सागर मिश्रा को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है. पीड़िता के मुताबिक तहसील मिल्क के तहसीलदार का चपरासी राहुल कोहली पीड़िता से शादी करने के लिए कहता था,

जिसके बाद पीड़िता ने उसे हां कह दिया और आरोपी राहुल प्रस्ताव लेकर उसके घर गया और पीड़िता के परिजनों से शादी की बात की, जिसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए. परिजनों को पता था कि दोनों शादी करेंगे. पीड़िता के मुताबिक दोनों साथ घूमते थे, होटलों में जाते थे और कई सालों से शारीरिक संबंध में थे.

लेकिन अब युवक ने शादी से इंकार कर दिया है और कहा है कि ‘मैं अब तहसीलदार का चपरासी बन गया हूं, अब मैं तुमसे शादी नहीं करूंगा.’ पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं. जिसके बाद पीड़िता ने रामपुर SP विद्यासागर मिश्रा को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है. पीड़िता का कहना है कि वह शादी करना चाहती है. साथ ही वह आरोपी के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती है.

Prahlad Singh
Author: Prahlad Singh

प्रमो धर्म

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News