Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Vande Bharat News बिहार में दो जगहों पर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव हुआ, जिसके बाद आरपीएफ ने ये बड़ी कार्रवाई की

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Vande Bharat News : बिहार में रामपुरहाट-दुमका और भागलपुर-टेकनी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, ट्रेन के शीशे क्षतिग्रस्त, आरपीएफ अब अज्ञात लोगों के खिलाफ करने जा रही ये बड़ी कार्रवाई
Vande Bharat News
Vande Bharat News

Vande Bharat News : बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन एक बार फिर उपद्रवियों के निशाने पर आ गई है। सोमवार को दो अलग-अलग जगहों पर पथराव की घटनाएं सामने आईं, जिसमें ट्रेन के शीशे टूट गए। ये घटनाएं रामपुरहाट-दुमका और भागलपुर-टेकनी के बीच हुईं। रेलवे सुरक्षा बल ने इन मामलों की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

हावड़ा से भागलपुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर रामपुरहाट और दुमका के बीच पिनरगड़िया के पास बदमाशों ने पथराव किया। इस हमले में ट्रेन का एक शीशा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित कुमार गिरी ने बताया कि यह घटना सोमवार की है, जिसकी जांच के लिए एक टीम सक्रिय कर दी गई है। ऐसे मामलों में अपराधियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूचनाओं का सहारा लिया जा रहा है।

दूसरी घटना भागलपुर और टेकानी के बीच हुई। सोमवार दोपहर करीब 3:15 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने हावड़ा-भागलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया। इससे ट्रेन का शीशा आंशिक रूप से टूट गया। इस मामले में भागलपुर आरपीएफ ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

हालांकि इन घटनाओं में कोई यात्री घायल नहीं हुआ, लेकिन पत्थरबाजी की लगातार हो रही घटनाओं से यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस देश की सबसे आधुनिक और हाई-स्पीड ट्रेनों में से एक है। आरामदायक सीटें और हाई स्पीड जैसी इसकी खूबियां इसे यात्रियों के बीच लोकप्रिय बनाती हैं। लेकिन ऐसी घटनाओं से रेलवे की छवि और यात्रियों के भरोसे को ठेस पहुंच सकती है।

आपको बता दें कि रेलवे सुरक्षा बल ने इन घटनाओं को गंभीरता से लिया है। जांच के साथ ही रेलवे आसपास के इलाकों में जागरूकता अभियान भी चला रहा है। लोगों को बताया जा रहा है कि ट्रेन पर पत्थर फेंकना रेलवे एक्ट के तहत गंभीर अपराध है, जिसके लिए सजा और जुर्माने का प्रावधान है। इससे पहले भी बिहार और दूसरे राज्यों में वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें कई बार नाबालिग बच्चे भी शामिल पाए गए हैं।

यह भी पढ़ें:
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News