Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Vande Bharat Train : पटना और दिल्ली के बीच आज और कल चलेगी स्पेशल वंदे भारत ट्रेन, यहां पढ़ें रूट और टाइमिंग की पूरी जानकारी

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Vande Bharat Train : 31 मार्च और 1 अप्रैल को पटना से नई दिल्ली के लिए स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन डीडीयू, प्रयागराज, कानपुर और अलीगढ़ होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी।
Vande Bharat Train
Vande Bharat Train

Vande Bharat Train : रेलवे ने बिहार से दिल्ली आने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है। 31 मार्च और 1 अप्रैल को पटना से नई दिल्ली के लिए स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन डीडीयू, प्रयागराज, कानपुर और अलीगढ़ होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी।

इसके साथ ही पटना-नई दिल्ली सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल भी 2 अप्रैल तक हर दिन पटना से नई दिल्ली के लिए चलेगी। रेलवे की ओर से 31 मार्च और 1 अप्रैल को पटना जंक्शन से स्पेशल वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। पटना से नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन काफी फायदेमंद साबित होगी।

स्पेशल वंदे भारत ट्रेन डीडीयू, प्रयागराज, कानपुर और अलीगढ़ से होकर गुजरेगी। इसके अलावा पटना-नई दिल्ली सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल भी पटना जंक्शन से नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन 2 अप्रैल तक पटना जंक्शन से रोजाना चलेगी।

पटना जंक्शन से इस ट्रेन के रवाना होने का समय दोपहर 12 बजे तय किया गया है 31 मार्च को भागलपुर से आनंद विहार जाने वाली ट्रेन भी पटना जंक्शन होकर जाएगी। यह ट्रेन भागलपुर से 14.30 बजे खुलेगी और 20.50 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

अगले दिन 14.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। जयनगर से नई दिल्ली जाने वाली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन पाटलिपुत्र जंक्शन से होकर गुजरेगी। यह ट्रेन 31 मार्च और 1 अप्रैल को जयनगर से 04.00 बजे खुलेगी, जो 11.10 बजे पाटलिपुत्र स्टेशन पर पहुंचेगी और अगले दिन 04.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें:- पटना जिले के दुल्हिन बाजार में मंदिर पुरातत्व अधिकारी के घर पर हमला कर गोलियों से भूनकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी नाकाम

यह भी पढ़ें:- अमित शाह की 800 करोड़ की सौगात से बिहार को मिलेगी विकास की नई रफ्तार, बीजेपी ने कहा- गृहमंत्री की दहाड़ से भ्रष्ट नेताओं के उड़ गए होश

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News