Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

क्या लालू यादव ने ममता कुलकर्णी को राज्यसभा सीट का ऑफर दिया? अभिनेत्री के दावे से बिहार की राजनीति गरमा गई

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
ममता कुलकर्णी ने 30 साल पहले की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें एक शो के लिए पटना बुलाया गया था, तब उन्हें नहीं पता था कि लालू यादव कौन हैं।

Bihar Politics : बॉलीवुड अभिनेत्री से साध्वी बनी ममता कुलकर्णी इन दिनों चर्चा में हैं। ऐसे में उनका एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने इस बात का जिक्र किया है कि वह राजद सुप्रीमों और पूर्व रेल मंत्री लालू यादव को नहीं जानती थी। इतना ही नहीं यह यह भी नहीं जानती थी कि बिहार कहाँ हैं उसके बाद उन्होंने कुछ ऐसा सुना कि यह दंग रह गई।

दरअसल, ममता कुलकर्णी ने तीन दशक पुराना किस्सा सुनाया, जब वह पटना में एक डांस शो करने आई थीं। उस समयबिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू यादव के एक करीबी विधायक ने यह शो कराया था, जो काफी चर्चा में रहा था। इसमें उन्होंने 1995 में आई फिल्म करण अर्जुन के मशहूर गाने ‘राणा जी मुझे माफ करना’ पर डांस किया था। ममता कुलकर्णी ने कहा कि वह उस समय जानती नहीं थीं कि लालू कौन हैं और बिहार कहां है। इसके बाद पटना पहुंचकर जब नक्सली के बारे में सुना तो वह चौंक गई थीं। जिस होटल में उन्हें ठहराया गया था वहां पर हजारों लोगों को देखकर दंग रह गई थीं।

ममता कुलकर्णी ने बताया कि वह गोवा में एक कार्निवल में हिस्सा लेने गई थीं। वहां उनके सेक्रेटरी का फोन आया। उन्होंने कहा कि ममता तुम्हें यहां से सीधे बिहार जाना है।, एक शो है वहां। ममता ने बताया कि उस वक्त उन्हें मालूम ही नहीं था कि लालू कौन हैं। वह 10 डांसर्स, मेकअप आर्टिस्ट, कोरियोग्राफर, हेयर ड्रेसर की टीम के साथ फ्लाइट से बिहार पहुंचीं। ममता ने बताया कि हम लोग एयरपोर्ट पर उतर कर गाड़ी से चल रहे थे। तब हेयर ड्रेसर को याद आया कि वह बॉब पिन लाना भूल गई है। फिर ममता ने उससे कहा कि आगे दुकान आएगी तो वहां से ले लेना। जब ड्राइवर को दुकान पर रोकने के लिए कहा गया तो उसने मना कर दिया। उसने कहा कि यहां नहीं रुक सकते हैं यह नक्सलाइट एरिया (नक्सल प्रभावित क्षेत्र) है।

ममता कुलकर्णी यह ​​शब्द सुनकर थोड़ी हैरान हुईं। जब ड्राइवर ने इसका मतलब समझाया तो उनका दिल तेज़ी से धड़कने लगा। जब वे होटल पहुँचे तो दोनों तरफ़ 200 पुलिसवाले खड़े थे। जब कमरे में पहुंचे और दरवाजा खोला तो वहां पर हजारों लोग बैठे हुए थे। पूरा सुइट भरा हुआ था। महिलाएं और बच्चे भी थे। उन्होंने बताया कि एक घंटे बाद फोन आता है कि शो तैयार है। जब हम सब वहां पहुंचे तो ड्रेसिंग रूम में हजारों लोग थे। हमें तैयार होने की जगह भी नहीं मिली।

सभी ने ट्रैक पैंट पहन रखी थी। हमें लांबा लांबा घूंघट गाने पर डांस करना था। सभी लोग ट्रैक सूट पहनकर स्टेज पर गए और बैक-टू-बैक दो गानों पर डांस किया। फिर सभी डांसर्स कमरे में आकर बैठ गए, वे डरे हुए थे। वहां से लोग जाने को तैयार नहीं थे। मैंने सेक्रेटरी को फोन किया और कहा कि तुम्हें बिहार में शो लेने के लिए किसने बोला।

तब उसने बताया कि उसने पैसे की वजह से हां बोल दिया था। ममता ने बताया कि वह अपने सचिव पर गुस्सा हो गईं और उनसे कहा कि आप पैसे को महत्व दे रहे हैं, आपको देखना चाहिए था कि बिहार कहां आता है। उन्होंने कहा, “फिर सभी डांसर्स एयरपोर्ट चली गईं। किसी ने कहा कि अगर वे यह फ्लाइट मिस कर देते हैं, तो अगली फ्लाइट सात दिन बाद मिलेगी। फिर मैं महाकाल का महामृत्युंजय जाप कर रही थी। फ्लाइट आई, हम बैठे। जैसे ही टेक-ऑफ हुई तो सभी डांसर्स ने तालियां बजाने लगे।”

इधर, ममता कुलकर्णी ने कहा कि पटना से मुंबई आने के 10 दिन बाद मीडिया में कई खबरें आने लगीं। तब लालू प्रसाद यादव ने उन्हें राज्यसभा सीट का ऑफर दिया था। पत्रकार सवाल करने आए थे तो मैंने कहा कौन लालू प्रसाद। बोले कि बिहार के मुख्यमंत्री हैं, आपको राज्यसभा जाने मिलेगा, गाड़ी मिलेगी। ममता ने कहा कि हम वहां से ऐसे-वैसे बचाकर दौड़े थे। मुझे यह सब नहीं चाहिए। बॉलीवुड की पॉलिटिक्स समझ में नहीं आई, सीधे राजनीति में जाकर क्या करेंगी।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News