Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Bettiah Crime : पत्नी ने ही कराई बिजली विभाग के अधिकारी की हत्या, दी 5 लाख रुपए की सुपारी

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Bettiah Crime : बेतिया पुलिस ने संजीव हत्याकांड में बड़ा खुलासा करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड में पत्नी ने ही हत्या की सुपारी दी थी।

Bettiah Crime : बेतिया के चर्चित संजीव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने जो खुलासा किया है वह काफी चौंकाने वाला है। संजीव कुमार की पत्नी ने अपने पति की हत्या के लिए 5 लाख रुपए की सुपारी दी थी। पत्नी का अपने ही भांजे बिट्टू से प्रेम प्रसंग चल रहा था और पति से छुटकारा पाने के लिए उसने मुगल मुखिया को 5 लाख रुपए की सुपारी दी थी। उसने अपनी आंखों के सामने अपने पति की बेरहमी से हत्या करवा दी, लेकिन इससे भी उसका मन नहीं भरा तो उसने उसे गोली मार दी।

पुलिस ने चारों अपराधियों की पहचान कर ली है। मुख्य अपराधी मुगल मुखिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसकी पत्नी निशा वर्णवाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पत्नी के प्रेमी बिट्टू को भी गिरफ्तार कर लिया है। बेतिया के पुलिस कप्तान शौर्य सुमन के दावे कभी खोखले नहीं होते। उनके नाम के जैसा ही उनका काम भी अच्छा है।

वह अपराध की नब्ज को जल्द पहचान कर अपराधियों तक पहुंच जाते हैं और पुलिस कप्तान शौर्य सुमन अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाते हैं। अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो बेतिया पुलिस उसे लाल दीवार के पीछे भेजती है। पुलिस कप्तान ने नरकटियागंज में बिजली विभाग के कार्यपालक सहायक संजीव कुमार हत्याकांड का उद्भेदन कर लेने का दावा किया है।

साठी थाने के बसंतपुर गांव से पुलिस ने मुगल मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है. शिकारपुर थाने की पुलिस ने मृतक संजीव कुमार की पत्नी निशा वर्णवाल को हिरासत में ले लिया है. मुगल मुखिया ने संजीव कुमार की पत्नी के सामने ही चाकू घोंपकर उसकी निर्मम हत्या कर दी थी. बाद में उसने उसे गोली भी मार दी. यह हत्या उसकी पत्नी निशा वर्णवाल की आंखों के सामने हुई थी.

हत्या को अंजाम देने के लिए चार अपराधी आए थे. पत्नी के सामने ही पति की निर्मम हत्या करने के बाद चारों अपराधी उसकी पत्नी को सुरक्षित छोड़कर फरार हो गए. पत्नी निशा वर्णवाल ने शिकारपुर थाने में दो नामजद आरोपी मोहित कुमार, सत्यम श्रीवास्तव और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News