Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Rohtas Crime News : पत्नी ने प्रेमी से कराई पति की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से मची सनसनी

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Rohtas Crime News : बिहार के रोहतास में एक पत्नी ने अपने पति की हत्या करवा दी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने युवक के शव को नहर में फेंक दिया।

Rohtas Crime News : रोहतास के दिनारा थाना क्षेत्र में सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने अपने प्रेमी से पति की हत्या करवा दी और शव को ठिकाने लगवा दिया। घटना दिनारा थाना क्षेत्र की है।

बिक्रमगंज SDPO कुमार संजय ने बताया कि अभिषेक का शव नहर से बरामद कर लिया गया है। इस सिलसिले में पुलिस ने अभिषेक की पत्नी और उसके हत्यारे संजय गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक अभिषेक राय और संजय गुप्ता एक ही घर में अलग-अलग कमरे में रहते थे। जिसके चलते दोनों में जान-पहचान हो गई थी।

इसी बीच संजय गुप्ता और अभिषेक की पत्नी सीमा के बीच प्रेम संबंध हो गया। अभिषेक राय की पत्नी सीमा देवी ने अपने पति की हत्या की साजिश रची और अपने प्रेमी संजय के जरिए उसकी हत्या करवा दी। SDO ने बताया कि पहले संजय गुप्ता ने अभिषेक को शराब पिलाई और बाद में उसका गला रेत दिया। इसके बाद भी जब अभिषेक नहीं मरा तो बांस के डंडे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई और शव को चौसा नहर में फेंक दिया गया।

इस घटना के बाद मृतक की पत्नी सीमा देवी और उसके प्रेमी संजय गुप्ता ने अपहरण की आशंका जताते हुए आवेदन लेकर थाने पहुंचे, लेकिन मृतक के भाई संतोष राय ने पुलिस के समक्ष आशंका जताई कि संजय गुप्ता ने उसके भाई को कहीं गायब कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसी बीच अभिषेक राय का शव नहर से बरामद हुआ।

पुलिस ने जब संजय गुप्ता से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी सीमा देवी को भी गिरफ्तार कर लिया। मृतक अभिषेक सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इंद्रहिया का रहने वाला था जबकि हत्या का आरोपी संजय गुप्ता सदर पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी सरोदा का रहने वाला है और दिनारा में कारोबार करता था।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News