Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

राष्ट्रपति भवन में बजेगी शादी की शहनाई, 12 फरवरी को पूनम के साथ सात फेरे लेंगे अवनीश तिवारी

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
राष्ट्रपति भवन में पहली बार किसी अधिकारी की शादी की शहनाई बजने जा रही है। यूपी के देवरिया निवासी असिस्टेंट कमांडेंट अवनीश तिवारी की शादी 12 फरवरी को राष्ट्रपति की PSO असिस्टेंट कमांडेंट पूनम से होगी।

राष्ट्रपति भवन में पहली बार किसी अफसर की शादी की शहनाई बजने जा रही है। यह शादी की शहनाई अनिल तिवारी के बेटे और सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अवनीश तिवारी की बजने जा रही है।

12 फरवरी को अनिल तिवारी के बेटे अवनीश की शादी राष्ट्रपति की पीएसओ असिस्टेंट कमांडेंट पूनम से होगी। अनिल तिवारी यूपी के देवरिया के भाटपार रानी क्षेत्र के बड़का गांव के रहने वाले हैं। इस शादी में शामिल होने के लिए अवनीश और पूनम के करीबी रिश्तेदारों को दिल्ली बुलाया गया है। अवनीश फिलहाल जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर तैनात हैं।

राष्ट्रपति भवन से रिश्तेदारों के पास शादी के निमंत्रण कार्ड पहुंचने शुरू हो गए हैं। असिस्टेंट कमांडेंट अवनीश तिवारी की शादी को लेकर घर में खुशी का माहौल है। परिजनों ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी पीएसओ पूनम के व्यवहार से काफी प्रभावित हैं। अवनीश के दादा हरिनाथ तिवारी ने बताया कि पहली बार राष्ट्रपति भवन में शादी की तैयारियां हो रही हैं। दुल्हन पूनम मध्य प्रदेश के शिवपुरी के श्रीराम कॉलोनी निवासी नवोदय विद्यालय में कार्यालय अधीक्षक के पद पर तैनात रघुवीर की बेटी हैं।

पूनम राष्ट्रपति के PSO के पद पर तैनात हैं। पूनम के आचरण और व्यवहार से द्रौपदी मुर्मू काफी प्रभावित हुईं। जब उन्हें पता चला कि पूनम की शादी जम्मू-कश्मीर में तैनात असिस्टेंट कमांडेंट अवनीश तिवारी से तय हो गई है, तो राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन के मदर टेरेसा क्राउन कॉम्प्लेक्स में दोनों की शादी कराने का आदेश जारी कर दिया। राष्ट्रपति के आदेश के बाद शादी में शामिल होने वालों के नाम और मोबाइल नंबर की सूची तैयार कर ली गई है। शादी शाही अंदाज में होगी।

अवनीश और पूनम की शादी में कुल 94 लोगों को आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रपति भवन के मयूर अपार्टमेंट में 42 बारातियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कोटा हाउस में नौ और नई दिल्ली के 6 बीएचके में 19 लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा बाहर 1 बीएचके में सात लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। आमंत्रित अतिथियों के सत्यापन के साथ ही सूची में उनका मोबाइल नंबर और आधार कार्ड नंबर भी जारी किया गया है।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News