Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

तारीख पर तारीख से जल्द छुटकारा मिलेगा, हाईकोर्ट ने दी मंजूरी

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली  हाईकोर्टों में जजों के खाली पदों और आपराधिक मामलों की बढ़ती संख्या के मुकाबले लोगों को जल्द न्याय मिलने की राह सुप्रीम कोर्ट ने खोल दी है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अप्रेल, 2021 के लोक प्रहरी मामले में दिए अपने ही आदेश में ढील देते हुए कहा कि किसी हाईकोर्ट में स्वीकृत कुल पदों की 10 फीसदी सीमा तक एडहॉक जजों की नियुक्ति की जा सकती है।

लोक प्रहरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था कि नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल नामों के अलावा जजों के 20% पद खाली रहने पर ही एडहॉक जज बनाए जा सकते हैं। चीफ जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने इस शर्त पर अमल स्थगित कर दिया। एडहॉक जज के रूप में हाईकोर्ट के ही रिटायर जजों की

नियुक्ति की जा सकती है। कोर्ट ने कहा कि हाईकोर्टो में 62 लाख से ज्यादा मुकदमे लंबित है जिनमें 18 लाख आपराधिक माम है। प्रत्येक हाईकोर्ट संविधान के अनुच्छेद 224A के तहत दो से पांच तक एडहॉक जजों की नियुक्ति कर सकता है, लेकिन यह संख्या स्वीकृत संख्या के 10% से अधिक नहीं होनी चाहिए। एडहॉक जज मौजूदा दिल्ली हाईकोर्ट

(नियमित) जज की अगुवाई वाली खंडपीठ (डीबी) में बैठेंगे और लंबित आपराधिक अपीलों पर निर्णय करेंगे। एडहॉक जजों की नियुक्ति के लिए पहले से मौजूद प्रक्रिया (एसओपी) लागू की जाएगी

क्या बदलाव होगा

हाईकोर्ट में 2-5 रिटायर जज नियुक्त होंगे। (अधिकतम कुल पदों का 10%)

मौजूदा जज के साथ डीबी में बैठेंगे।

आपराधिक मामले सुनेंगे, सिंगल बेंच या दूसरे काम नहीं करेंगे।

हाईकोर्ट सीजे भेजेंगे नाम, सुप्रीम कोर्ट देगा हरी झंडी।

केंद्र के अनुमोदन पर राष्ट्रपति करेंगी नियुक्त।

जजों की संख्या बढ़ने से आपराधिक अपीलों पर जल्दी फैसला होगा

आपराधिक मुकदमे लंबित

इलाहाबाद हाईकोर्ट – 5.48 लाख
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट – 1.91 लाख
राजस्थान हाईकोर्ट – 1.81 लाख
गुजरात हाईकोर्ट – 55,325
कर्नाटक हाईकोर्ट – 53,186
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट – 28,699
कोलकाता हाईकोर्ट – 27,740
newtraffictail
Author: newtraffictail

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News