Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Wine Factory Vaishali News बिहार के इस जिले में मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सामग्री बरामद

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Wine Factory Vaishali News : वैशाली जिले के लालगंज थाना से बड़ी कार्रवाई की खबर आई है। पुलिस ने रसूलपुर गांव में छापेमारी कर एक शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है, जहां अवैध रूप से शराब बनाने की प्रकितिया किया जा रहा था।
Wine Factory Vaishali News
Wine Factory Vaishali News

Wine Factory Vaishali News : वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव से बड़ी खबर आई है। यहां पुलिस ने एक मिनी शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली पंचिंग मशीन, भारी मात्रा में शराब की बोतलें, रैपर, रासायनिक पदार्थ और दो कार जब्त की गई हैं।

इस कार्रवाई में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसके पास से एक लिखी हुई नंबर प्लेट और कई अन्य फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई हैं। पुलिस का मानना ​​है कि इस फैक्ट्री में अवैध शराब बनाकर बाजार में बेची जा रही थी।

प्रशिक्षु आईपीएस सह थानेदार शैलजा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में एसआई संतोष कुमार ने भी अहम भूमिका निभाई। पुलिस के अनुसार यह छापेमारी शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत जिले में लगातार छापेमारी की जा रही है।

इन दिनों लालगंज, राघोपुर, विदुपुर और सरेया सलेमपुर जैसे इलाकों में शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जोरों पर है। लालगंज थानेदार शैलजा के कार्यभार संभालने के बाद इलाके में अपराधियों और शराब तस्करों में दहशत है।

एसडीपीओ गोपाल मंडल भी इस मामले में काफी सक्रिय हो गए हैं। हाल ही में उन्होंने लालगंज सदर 2 इलाके में अपराध नियंत्रण को लेकर थाना प्रभारियों के साथ बैठक की और सख्त दिशा-निर्देश जारी किए। इसी नीति का नतीजा है कि पिछले दिनों लूटी गई पिकअप गाड़ी चंद घंटों में ही बरामद कर ली गई। पुलिस का कहना है कि शराबबंदी कानून का हर हाल में पालन कराया जाएगा और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News