Supaul Crime News : महिला की मौत गले में गोली लगने से हुई है। मृतक महिला के शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Supaul Crime News : बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है. राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब हत्या, लूट, छिनतई की खबरें सामने न आती हों. इसी कड़ी में एक ताजा मामला सुपौल से सामने आ रहा है. जहां एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.-+
3.

जानकारी के अनुसार सुपौल जिले में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. राघोपुर थाना क्षेत्र के डुमरी पंचायत स्थित गम्हरिया उपशाखा नहर के पास गुरुवार की सुबह करीब सात बजे एक महिला का शव बरामद किया गया. प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि गले में गोली लगने से महिला की मौत हुई है. फिलहाल महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है.
बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह डुमरी पंचायत के गम्हरिया उपशाखा नहर के पास खेतों में जा रहे लोगों ने एक महिला (25 वर्षीय) का शव देखकर शोर मचाया। इसके बाद किसी ने घटना की सूचना राघोपुर थाने को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है।
इधर, थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। जांच चल रही है। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि महिला की हत्या किसी अन्य स्थान पर कर शव को यहां फेंका गया है। हर एंगल पर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ








