Bihar Politics : राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान नवादा में सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी को एक वाहन ने टक्कर मार दी। राहुल गांधी ने तुरंत उसका हालचाल पूछा। झारखंड कांग्रेस के कई नेता भी यात्रा में शामिल हुए।

Bihar Politics : कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा के दूसरे दिन नवादा में एक हादसा हो गया। इस दौरान राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव को ले जा रहे एक वाहन की चपेट में आने से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
शुक्र है कि पास में मौजूद अन्य सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत संभाल लिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मी को उठाकर इलाज के लिए भेजा। घटना के बाद राहुल गांधी ने पुलिसकर्मी का हालचाल भी जाना।
इस यात्रा में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, आधा दर्जन विधायकों और कार्यकारी अध्यक्षों के नेतृत्व में दर्जनों वाहनों का काफिला बिहार पहुँच गया है।
ये सभी नेता नवादा में आयोजित रैली में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ शामिल हुए और मतदाता अधिकार यात्रा का समर्थन किया। बता दें कि राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान लगातार भाजपा और चुनाव आयोग पर हमला बोल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि मतदाता सूची में छेड़छाड़ कर गरीब और विपक्षी मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:

Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ