Bihar Politics : बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल ने किशनगंज में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार और सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद आजाद पर जोरदार हमला बोला।

Bihar Politics : कन्हैया कुमार के ‘पलायन रोको, रोजगार दो’ मार्च पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग कभी देश विरोधी नारे लगाते थे, वे आज रोजगार की बात कर रहे हैं।
‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ नारे का जिक्र
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने भाषण में कहा कि कुछ साल पहले कुछ लोगों ने ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ जैसे नारे लगाए थे और आज वही युवा रोजगार की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब समय बदल गया है और देश की सुरक्षा मजबूत हुई है। उन्होंने दावा किया कि अब कश्मीर से पत्थरबाज भाग गए हैं और वहां शांति स्थापित हो गई है।
सांसद जावेद आजाद ने भी साधा निशाना
किशनगंज के सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद आजाद पर कटाक्ष करते हुए जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस सांसदों का काम सिर्फ आरोप लगाना रह गया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ अपनी राजनीतिक दुकान चमकाने के लिए सरकार पर आरोप लगाता रहता है, लेकिन हकीकत यह है कि केंद्र सरकार बिहार के विकास के लिए लगातार काम कर रही है।
बिहार के लिए बजट में बड़ी योजनाएं
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बिहार के विकास कार्यों के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 के बजट में बिहार के लिए बड़ी योजनाओं की घोषणा की है। इसमें अररिया में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, पटना-पूर्णिया फोरलेन का निर्माण और गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक 6 लेन हाईवे का निर्माण शामिल है।
कोसी और माची नदी परियोजना
जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने कोसी और माची नदी की बाढ़ से निपटने के लिए बड़ी योजना बनाई है। इस परियोजना के तहत कोसी और माची नदी को जोड़ने का काम किया जाएगा। इसके लिए 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। इस योजना से सिलीगुड़ी से नेपाल सीमा होते हुए सीतामढ़ी तक सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी, जिसका लाभ किसानों को मिलेगा।
विपक्ष पर राजनीति करने का आरोप लगाया
भाजपा नेता ने विपक्ष पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष सिर्फ सरकार पर सवाल उठाने और लोगों को गुमराह करने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल सिर्फ आरोप लगाने में व्यस्त हैं, जबकि भाजपा सरकार विकास के एजेंडे पर काम कर रही है।
सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान
अंत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने की अपील की, ताकि लोगों को सही जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिहार को आगे ले जाने के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह समर्पित है और आने वाले समय में राज्य को और भी सुविधाएं दी जाएंगी।
यह भी पढ़ें:

Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ