बिहार में मौसम विभाग ने फरवरी के पहले सप्ताह में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान फरवरी में मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार 1 और 3 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। 01 फरवरी को सक्रिय होने वाला विक्षोभ कमजोर है लेकिन 3 फरवरी से सक्रिय होने वाले विक्षोभ के शक्तिशाली होने की संभावना है।
जिससे बिहार का मौसम प्रभावित हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है। जिसे लेकर मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट करने को कहा है। 3 फरवरी को सरस्वती पूजा है इस दिन पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है।
इस दौरान ठंडी हवाएं चलेंगी जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। हालांकि इस दौरान शीतलहर जैसा कोई बदलाव नहीं होगा। यानी 6 फरवरी को पश्विमी विक्षोभ समाप्त होने के बाद मौसम में बदलाव की भी संभावना जतायी जा रही है।
बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा, किशनगंज, अररिया,पूर्णिया और कटिहार जिलों में 3 फरवरी तक घना कुहासा रहेगा। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ