Bihar Board : बिहार के शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग ने एक अहम आदेश जारी किया है। इस आदेश के बाद शिक्षकों के स्कूल आने-जाने और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के ऑफिस आने-जाने का समय बदल गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिलों के डीईओ को इससे संबंधित आदेश जारी किया है।

मुस्लिम शिक्षक संगठनों की मांग पर शिक्षा विभाग ने मुस्लिम शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। बिहार के मुस्लिम शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग ने अहम आदेश जारी किया है। रमजान के दौरान राज्य के मुस्लिम कर्मचारी और पदाधिकारी निर्धारित समय से एक घंटा पहले कार्यालय आ सकते हैं और निर्धारित समय से एक घंटा पहले कार्यालय छोड़ सकते हैं।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के आदेश में कहा गया कि सामान्य प्रशासन विभाग के पत्रांक 5267 दिनांक 17.03.2023 के आलोक में शिक्षक संगठनों ने राज्य के प्रारंभिक/माध्यमिक/उच्चतर माध्यमिक/उत्क्रमित माध्यमिक/प्रोजेक्ट विद्यालयों में कार्यरत मुस्लिम शिक्षकों एवं कर्मचारियों से अनुरोध किया है कि रमजान माह में विद्यालय अवधि से एक घंटा पूर्व विद्यालय छोड़ दें।
मुस्लिम कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों की सुविधा के मद्देनजर सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना के पत्रांक 5267 दिनांक 17.03.2023 द्वारा रमजान माह की अवधि में निर्धारित समय से एक घंटा पूर्व कार्यालय आने एवं निर्धारित समय से एक घंटा पूर्व कार्यालय छोड़ने का आदेश जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें:- Holi 2025 बिहार में मटन की बंपर बिक्री, होली के लिए 1000 करोड़ रुपये का बाजार तैयार
उपरोक्त के आलोक में राज्य के कतिपय शिक्षक संगठनों ने सामान्य प्रशासन विभाग के पत्रांक 5267 दिनांक 17.03.2023 के आलोक में राज्य के प्राथमिक/माध्यमिक/उच्चतर माध्यमिक/उत्क्रमित माध्यमिक/प्रोजेक्ट विद्यालयों में कार्यरत मुस्लिम शिक्षकों एवं कर्मचारियों से रमजान माह में विद्यालय समय से एक घंटा पूर्व विद्यालय छोड़ने का अनुरोध किया है।
मुस्लिम कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों की सुविधा के मद्देनजर सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना के पत्रांक 5267 दिनांक 17.03.2023 द्वारा रमजान माह के दौरान निर्धारित समय से एक घंटा पूर्व कार्यालय आने एवं निर्धारित समय से एक घंटा पूर्व कार्यालय छोड़ने का आदेश जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें:- Bihar Board इस दिन जारी होगा बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट, जानिए अपडेट

Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ