Delhi CM News : दिल्ली में सीएम का पद संभालते ही रेखा गुप्ता एक्शन में आ गई हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने आतिशी के सभी निजी स्टाफ की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।
Delhi CM News : दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता ने आतिशी सरकार के सभी निजी कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। साथ ही, जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति दूसरे विभागों में की गई थी, उन्हें तुरंत अपने मूल विभागों में रिपोर्ट करने को कहा गया है। दिल्ली की कमान संभालने के बाद नई सीएम रेखा गुप्ता की यह पहली कार्रवाई है।
CM रेखा गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्रियों के सभी निजी कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा दूसरे विभागों में नियुक्त किए गए अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल अपने मूल विभागों में रिपोर्ट करने को कहा गया है।
सरकारी आदेश में कहा गया है कि, “CM और मंत्रियों के कार्यालयों में ‘डायवर्टेड क्षमता’ में तैनात विभिन्न विभागों, संगठनों, निगमों, बोर्डों, अस्पतालों आदि के सभी अधिकारी, कर्मचारी और कर्मचारी तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त माने जाएंगे और वे तत्काल प्रभाव से अपने संबंधित विभागों, बोर्डों, स्वायत्त निकायों, निगमों, अस्पतालों आदि में रिपोर्ट करेंगे।”
आदेश में आगे कहा गया है कि सीएम और मंत्रियों के कार्यालय जीएडी को नए प्रस्ताव सौंपेंगे। हालांकि, दानिक्स, डीएसएस और स्टेनो कैडर के नियमित कर्मचारी काम करना जारी रखेंगे। नवनियुक्त मुख्यमंत्री, मंत्री अगले आदेश तक अपने-अपने कार्यालयों में बने रहेंगे।”
आपको बता दें कि हाल ही में Delhi के मुख्य सचिव ने इस संबंध में एक नोटिस जारी किया था। इसमें सभी गैर-सरकारी कर्मचारियों की सूची मांगी गई थी। केजरीवाल सरकार में अलग-अलग विभागों में कई तरह के गैर-सरकारी कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी।

Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ