Road Accident in Khagaria : सहरसा से भागलपुर जा रही बस को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें बस कंडक्टर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। कई यात्री घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Road Accident in Khagaria : खगड़िया से बड़ी खबर आई है, जहां NH-107 पर यात्रियों से भरी बस को सामने से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं करीब आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों की मदद से इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के बेला नवाद गांव के पास हुई।
जानकारी के अनुसार बस सहरसा से भागलपुर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और बस में टक्कर मार दी। इस हादसे में बस कंडक्टर और दो यात्रियों की मौत हो गई। घटना के बाद एक मृतक की पहचान हो गई है।
जिसका नाम सुशील सिंह बताया जा रहा है जो सहरसा जिले के धबौली गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। जबकि अन्य दो मृतकों की पहचान पुलिस ने अभी तक नहीं बताई है।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। मामले में बेलदौर पुलिस ने बताया कि दोनों वाहनों की गति तेज होने के कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटनाग्रस्त बस शिवजी ट्रेवल्स की बताई जा रही है
यह भी पढ़ें:

Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ