Bihar News :- राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान के नेहरू पथ स्थित आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। मुख्यमंत्री को गुलदस्ता, टोपी और पगड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया।

Bihar News :- इफ्तार के बाद रोजा की नमाज अदा की गई, जिसमें मुख्यमंत्री समेत इफ्तार पार्टी में शामिल सभी रोजेदारों ने राज्य, समाज और देश में अमन, चैन और भाईचारे की दुआ मांगी।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री सह संसदीय कार्य मंत्री Vijay कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री Ashok चौधरी, समाज कल्याण मंत्री Madan सहनी, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वरी हजारी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित कुमार सिंह, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, सूचना एवं प्रावैधिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू शामिल हुए।
इस अवसर पर विधान पार्षद रामवचन राय, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधायकगण, विधान पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो. इरशादुल्लाह, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में रोजेदार उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:- दुश्मनी नहीं बल्कि प्यार की वजह से मारे जा रहे हैं लोग, तेजी से बढ़ रही है संख्या, जानिए क्या कहते हैं मनोचिकित्सक।
यह भी पढ़ें:- रानी तालाब और आरा सन्देश के बीच सोन नदी पर बनेगा पुल! CPI(ML)L विधायक की मांग पर सरकार ने दिया ये जवाब

Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ