Politics : अगर राजनीति में एंट्री होती है तो यह पार्टी और पार्टी हाईकमान का फैसला होगा। JDU एक ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं का बहुत सम्मान करती है।

Politics : गया जिला JDU प्रवक्ता कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा ने निशांत कुमार के JDU में शामिल होने की चर्चा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वे सुलझे हुए और मृदुभाषी व्यक्ति हैं।
साथ ही उन्होंने अपने पिता की राजनीति के हर पहलू को लंबे समय से देखा और समझा है। अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार बिहार की राजनीति में कदम रखते हैं तो यह बिहार और पार्टी के हित में फलदायी साबित होगा।
जो लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में आने की खबर पर राजनीति गरमा रहे हैं उन्हें इस बात पर विचार करना चाहिए कि पढ़े-लिखे लोग अगर राजनीति में आएंगे तो बड़ा बदलाव आएगा।
आगे श्री सिन्हा ने कहा कि जदयू में निशांत कुमार की भूमिका क्या होगी यह नीतीश कुमार को तय करना है और हमारे नेता पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं। यह तो हद हो गई, मुख्यमंत्री के बेटे ने अपने घर में होली खेली तो विपक्ष बेचैन हो गया।
यह भी पढ़ें:- सदर अस्पताल में दीदी की रसोई से मिले खाने में कीड़े, मरीज नाराज
पार्टी नेताओं के साथ निशांत कुमार की सक्रियता की राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा हो रही है, यह अच्छी बात है कि ऐसे लोग राजनीति में आ रहे हैं। अगर ऐसा हुआ तो बिहार की युवा पीढ़ी में भी उम्मीद की किरण जगेगी। मुख्यमंत्री ने बिहार को विकास की जो गति दी है, उससे देश और दुनिया भलीभांति परिचित है।
यह भी पढ़ें:- पत्नी, सास और साले पर बार-बार पैसे के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाकर युवक ने की आत्महत्या
उनकी कार्यशैली पर कोई उंगली नहीं उठा सकता। निशांत कुमार अगर राजनीति में आते हैं, तो यह पार्टी और पार्टी आलाकमान का फैसला होगा। जेडीयू एक ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं का बहुत सम्मान करती है।
यह भी पढ़ें:- चंद्रशेखर और स्वामी मौर्य बीएसपी की विचारधारा को कमजोर करने आए, लेकिन हम लड़ते रहेंगे: मायावती
यहां हर जाति और धर्म के लोगों को बराबर महत्व दिया जाता है। आगे श्री सिन्हा ने कहा कि जेडीयू में हम एक परिवार की तरह काम करते हैं। हम सभी मिलकर अपने नेता के हाथ मजबूत करने का काम करते हैं।
यह भी पढ़ें:- समस्तीपुर में विवाहिता का अर्धनग्न शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच

Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ