Bengaluru Gangrape : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में दिल्ली की एक महिला से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। चार लोगों ने एक होटल की छत पर महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया।
Bengaluru Gangrape : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में दिल्ली की एक महिला से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पीड़िता 33 वर्षीय विवाहित महिला है, जो मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली है। पीड़िता पिछले कुछ सालों से अपने पति के साथ बेंगलुरु में बस गई है। घटना कोरमंगला में हुई।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता एक होटल के खानपान विभाग में काम करती है और कार्यक्रमों में खाना परोसती है। पुलिस ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह ज्योति निवास कॉलेज जंक्शन पर इंतजार कर रही थी, तभी 20 साल के चार लोग उसके पास आए और उससे बातचीत करने लगे। इसके बाद वे दोस्त बन गए और आरोपियों ने महिला को रात के खाने के लिए एक होटल में बुलाया।
पुलिस के मुताबिक, एक निजी होटल में डिनर के बाद आरोपियों ने होटल की छत पर विवाहिता के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए बीएनएस की धारा 70 के तहत एफआईआर दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन पश्चिम बंगाल के हैं, जबकि एक उत्तराखंड का है।

Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ