Politics News : बिहार विधान परिषद में आज विपक्ष की नेता राबड़ी देवी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच तीखी नोकझोंक हुई.

Politics News : इस नोकझोंक के बाद मामला बढ़ गया और राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री पर खूब हमला बोला. राबड़ी देवी ने यहां तक कह दिया कि नीतीश कुमार भांग के आदी हैं और भांग पीकर विधानसभा आते हैं.
दरअसल, आज विधान परिषद में राबड़ी देवी और नीतीश कुमार के बीच तीखी नोकझोंक हुई. राबड़ी देवी ने खड़े होकर कहा कि बिहार में कोई काम नहीं हुआ है, जिस पर नीतीश कुमार भड़क गए और कहा कि RJD के शासन में कोई काम नहीं हुआ है.
CM ने राबड़ी देवी की ओर इशारा करते हुए कहा कि जब उनके पति को हटाया गया तो उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया. उनके राज में कोई भी व्यक्ति पांचवीं कक्षा से ज्यादा नहीं पढ़ सकता था. इसके बाद सदन में दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई.
सदन से बाहर आकर राबड़ी देवी ने वो कह दिया जो मुख्यमंत्री नहीं कहना चाहते थे. उन्होंने कहा कि CM नीतीश कुमार भांग के आदी हैं, भांग पीकर विधानसभा आते हैं और महिलाओं के बारे में अनाप-शनाप बोलते हैं.
सदन में वे मेरे साथ-साथ पूरे बिहार की महिलाओं को अपमानित करने का काम करते हैं। वे आरोप लगाते हैं कि 2005 से पहले कोई भी कपड़े नहीं पहनता था। क्या उनकी बेटियां और बहनें 2005 से पहले कपड़े पहनती थीं या वे ऐसे ही रहती थीं?
राबड़ी देवी यहीं नहीं रुकीं और आगे हमला करते हुए केंद्र और राज्य सरकार से पूछा कि क्या 2005 से पहले कोई भी कपड़े पहनता था या नहीं। हमने कहा है कि वे फाइल उठाकर देखें कि हमने क्या-क्या काम किया है।
यह भी पढ़ें:- Politics News CM नीतीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर किया बड़ा हमला, सदन में राबड़ी देवी की ओर किया इशारा।
बिहार की जनता भली-भांति जानती है कि हमने क्या-क्या काम किया है। हमने हर जाति और धर्म के लोगों के लिए काम किया है। ये लोग तो बाद में पैदा हुए हैं, इतने दिनों तक कहां थे? उन्होंने आगे कहा कि पहले लोग बाजार नहीं जाते थे, फिर सारा काम कैसे हो जाता था।
वे सदन में महिलाओं का अपमान करते रहते हैं। मुख्यमंत्री ने यह बात दो बार कही है। क्या ऐसा कोई मुख्यमंत्री है? सीएम के पीछे पांच-छह लोग हैं, वे ही सिखाने वाले हैं। वे भाजपा की गोद में हैं और भाजपा के लोग ही उनके कान भरते हैं। नीतीश कुमार को बदनाम करने का काम उनकी ही पार्टी के लोग करते हैं।
यह भी पढ़ें:- Patna News रेलवे पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ