Rain warning in Bihar : बिहार के लोगों सावधान हो जाइए। पिछले कुछ दिनों से मौसम खराब चल रहा है, लेकिन आज और कल मौसम और खराब होने की संभावना है।

Rain warning in Bihar : बिहार के लोग सावधान रहें। पिछले कुछ दिनों से मौसम खराब चल रहा है, लेकिन आज और कल मौसम और खराब होने की संभावना है। 17 और 18 अप्रैल को पूरे बिहार में भारी बारिश की संभावना है।
इसके साथ ही वायु की गति 50 से 60KM प्रति घंटा रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बिहार के लोगों को आगाह किया है कि आज अलग-अलग जिला में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान बिजली गिरने की भी प्रबल संभावना है।
मौसम के इस खतरनाक रूप को देखते हुए आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के बाद आपदा प्रबंधन विभाग भी एक्टिव मोड में है। कंट्रोल रूम से पूरे बिहार के हालात पर नजर रखी जा रही है।
इधर, आईएमडी के अनुसार, उत्तर बिहार से उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश तक पश्चिमी हवाओं में बनी द्रोणिका अब सिक्किम से पश्चिम बंगाल और झारखंड होते हुए उत्तरी ओडिशा तक औसत सागर तल से 3.1 और 5.8 KM ऊपर तक फैल रही है।
यह भी पढ़ें:
-
- Vande Bharat News बिहार में दो जगहों पर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव हुआ, जिसके बाद आरपीएफ ने ये बड़ी कार्रवाई की
- Bihar Election 2025 News बिहार चुनाव से पहले बड़ा सर्वे: तेजस्वी यादव सीएम पद के लिए सबसे पसंदीदा उम्मीदवार, प्रशांत किशोर ने नीतीश को पछाड़ा
- Bihar Crime News तीन लड़कों ने कार में नाबालिग के साथ किया गंदा काम, बाजार से लड़की को किया अगवा; क्या जंगल राज लौट आया है?

Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ