Road Accident in Begusarai : बेगूसराय में बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बस पलटने से दो दर्जन से अधिक बाराती घायल हो गए।

Road Accident in Begusarai : सभी घायल बारातियों को इलाज के लिए अलग-अलग निजी क्लीनिक, पीएचसी और सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बारातियों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के अयोध्या गांव के पास हुई।
बताया जा रहा है कि बारात वैशाली के तेघड़ा थाना क्षेत्र के अयोध्या गांव जा रही थी। बारात पहुंचने से पहले ही घर से कुछ ही दूरी पर बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बस में सवार दो दर्जन से अधिक बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
ग्रामीणों ने सभी घायल बारातियों को बस से निकालकर इलाज के लिए अलग-अलग निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जिसमें दो बारातियों की हालत गंभीर बनी हुई है।जानकारी के अनुसार, वैशाली निवासी उदय कुमार की शादी बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र के अयोध्या गांव निवासी अशोक पंडित की बेटी से होने वाली थी।
इस घटना के बाद शादी की खुशियां गम में बदल गईं। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। सभी बारातियों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:
-
- Bihar Politics तेजस्वी यादव होंगे महागठबंधन का सीएम चेहरा, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने किया साफ, नेता प्रतिपक्ष का मुख्यमंत्री बनना तय….
- Darbhanga Metro दरभंगा मेट्रो के निर्माण में आने लगी तेजी! बीएसआरडीसी के अधिकारियों ने की बैठक, पहले चरण में 12.70 किलोमीटर निर्माण का निर्णय, 12 स्टेशन होंगे तैयार
- PM Kusum Yojana सिर्फ 5000 रुपए की लागत से लगवाएं सोलर पंप, सरकार दे रही 60% सब्सिडी….

Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ