Bihar Politics : बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार नीतीश कैबिनेट में चार नए चेहरे शामिल हो सकते हैं।
Bihar Politics : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी जोरों शोरों से तैयारी कर रही है। इस बीच अब खबर आ रही है कि बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है और उससे पहले दिलीप जायसवाल कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले हैं।
आज सुबह मीडिया से बात करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि भाजपा का एक सिद्धांत है- ‘एक व्यक्ति एक पद’, इसी सिद्धांत को अपनाते हुए मैं मंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं।
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुल 5 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की जगह किसी दूसरे चेहरे को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है. बीजेपी कोटे से उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा, अनिल शर्मा का नाम सुर्खियों में बना हुआ है.

Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ