Bhojpuri Actor : बिहार के भोजपुर में 28 अप्रैल से 3 मई तक लाभुनी महोत्सव और श्री राम कथा का दिव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पवन सिंह और अक्षरा सिंह एक साथ मंच पर नजर आएंगे।….

Bhojpuri Actor : भगवान के आशीर्वाद से एवं माँ सिद्धेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में माँ सिद्धेश्वरी शक्तिपीठ लाभुआनी में लाभुआनी महोत्सव एवं श्री राम कथा का दिव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 28 अप्रैल से 3 मई तक चलेगा। इस आयोजन में परम विदुषी अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पूजा पंडिता गौरांगी गौरी द्वारा श्री राम कथा का संगीतमय वाचन किया जाएगा। यह जानकारी गुरुवार को आरा शहर के एक निजी होटल में प्रेस वार्ता के दौरान दी गई।
यह आयोजन 28 अप्रैल से 3 मई तक चलेगा।
इस प्रेस वार्ता का आयोजन मां सिद्धेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयोजक सत्यप्रकाश सिंह ने किया। इस दौरान सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि लाभुनी महोत्सव और श्री राम कथा के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कथा के दौरान सुरक्षा के सभी उपाय किए जाएंगे। इस दौरान महोत्सव के आयोजन में हमारे कार्यकर्ता सक्रिय रहेंगे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी होंगे।
पवन सिंह और अक्षरा सिंह एक ही मंच पर नजर आएंगे
सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम को और भी भव्य बनाने के लिए भोजपुरी फिल्म जगत के पावर स्टार पवन सिंह भी मौजूद रहेंगे। उनके साथ अनुपमा यादव, हेमा पांडेय, आलोक कुमार, गोलू राजा, राकेश मिश्रा, अक्षरा सिंह, अलका सिंह पहाड़िया और मनोहर सिंह और कल्पना पटवारी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इन कलाकारों द्वारा प्रतिदिन रात 8 बजे देवी जागरण का आयोजन किया जाएगा।
28 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का भरपूर योगदान रहा है। आयोजन के पहले दिन यानी 28 अप्रैल को सुबह 5 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, 29 अप्रैल से संगीतमय राम कथा और प्रवचन शुरू होगा, 3 मई को हवन, विशाल भंडारा और मनमोहन आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारी मां सिद्धेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट ने कर ली है। ट्रस्ट के संयोजक सत्यप्रकाश सिंह ने भोजपुर जिले और बिहार के अन्य जगहों से लोगों से इस आयोजन में शामिल होने की अपील की है।
यह भी पढ़ें:
-
- Bihar News पति ने प्रेमी से बात करने से किया मना तो पत्नी ने उठाया बड़ा कदम, 10 महीने पहले ही हुई थी शादी
- Patna Air show : पटना में पहली बार एयर शो, इन 5 तरीकों से उड़ान भरेगी सूर्या एरोबेटिक टीम, आसमान में दिखाएगी करतब, रिहर्सल आज, जानें क्या है खास…
- Bihar Road Development जहानाबाद का NH-33 बनेगा बुलेट रोड, बिना ब्रेक के दौड़ेंगी गाड़ियां अरवल नालंदा औरंगाबाद भोजपुर के लोगों के लिए सफर होगा आसान

Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ