Bihar News : बिहार में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है। ड्रोन और सैटेलाइट की मदद से 800 एकड़ में लगी फसल को नष्ट किया गया और 146 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

Bihar News : बिहार में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान चलाकर करीब 800 एकड़ में फैली अफीम और गांजे की फसल को नष्ट कर दिया है। यह कार्रवाई ड्रोन और सैटेलाइट इमेज के जरिए पहचाने गए इलाकों में की गई। अभियान के दौरान 790.5 एकड़ में अफीम की खेती और 21.54 एकड़ में गांजे की खेती की पहचान की गई।
इस अभियान के तहत अब तक 146 एफआईआर दर्ज की गई हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। यह पूरा अभियान खासकर नक्सल प्रभावित इलाकों में चलाया गया, जहां पहले पुलिस की पहुंच मुश्किल मानी जाती थी।
नक्सली प्रभाव में कमी, सुरक्षा व्यवस्था में वृद्धि
राज्य में नक्सली प्रभाव में कमी आने के बाद अब इन इलाकों में पुलिस और सुरक्षा बलों की नियमित गश्त और सघन निगरानी के कारण अवैध गतिविधियां कम हो गई हैं। उत्तर बिहार को पहले ही नक्सल मुक्त घोषित किया जा चुका है, जबकि अब दक्षिण बिहार के सीमावर्ती इलाकों पर फोकस किया जा रहा है।
गया और औरंगाबाद बने फोकस प्वाइंट
ज्यादातर कार्रवाई गया के चकरबंधा और धनगाई तथा औरंगाबाद के कुछ इलाकों में की गई है। बिहार पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने संयुक्त रूप से इन जगहों पर बड़ी सफलता हासिल की है।
जन सहयोग बना बड़ी ताकत
आपको बता दें कि इस अभियान में स्थानीय लोगों का सहयोग भी अहम साबित हुआ। लोगों ने पुलिस को सूचना देकर इन अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद की। पुलिस का दावा है कि जल्द ही झारखंड से सटे इन जंगली इलाकों में नक्सलवाद और अफीम की खेती दोनों खत्म हो जाएंगी।
यह भी पढ़ें:
-
- Patna traffic News पटना में एयर शो के लिए सीमावर्ती इलाकों, धर्मशाला की व्यवस्था में होगा बदलाव, 22 और 23 अप्रैल को गंगा पथ पर कृष्णा घाट से एलसीटी घाट के बीच बंद रहेगा यातायात
- Bihar News गांधी सेतु पर हादसा, ओवरटेक करने के दौरान ट्रक के नीचे आया बाइक सवार, मचा हड़कंप
- Airport in Bihar बिहार में हवाई यात्रा के लिए नई उड़ान, पटना में होंगे दो एयरपोर्ट, 2027 तक बिहटा एयरपोर्ट का संचालन शुरू हो जाएगा

Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ