Bihar News : बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की टीम ने पंजाब के रोपड़ में सभी बसों का निरीक्षण कर लिया है। अब बसों को लाने की तैयारी चल रही है।

Bihar News : बिहार की राजधानी पटना में महिलाओं की सुरक्षित यात्रा के लिए चलने वाली पिंक बस का रूट तय कर दिया गया है। ये सभी बसें सीएनजी से लैस होंगी।
जानकारी के मुताबिक, गांधी मैदान से सभी रूटों के लिए बस का परिचालन शुरू होगा। यह प्रतिदिन सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी। पहले चरण में पांच रूटों पर बसें चलाई जाएंगी। इनमें गांधी मैदान से दानापुर स्टेशन, दानापुर बस स्टैंड, पटना साहिब स्टेशन एवं पटना एम्स आदि शामिल हैं। इन रूटों पर बस कॉलेज, स्कूल, अस्पताल और मुख्य बाजारों के पास रुकेगी।
पिंक बस को आसानी से सीएनजी सुविधा उपलब्ध हो सके, इसके लिए जरूरत पड़ने पर सीएनजी स्टेशन खोला जाएगा। जरूरत पड़ने पर जगह का निर्धारण किया जाएगा। बस में मासिक पास की सुविधा भी होगी। किराया भी नाममात्र रखा गया है। किराया छह से 50 रुपये तक होगा।
जिन मार्गों पर ये गुलाबी बसें चलेंगी वे हैं: गांधी मैदान से बेली रोड होते हुए दानापुर स्टेशन तक। गांधी मैदान से पटना स्टेशन होते हुए पटना एम्स तक। गांधी मैदान से राजेंद्र नगर होते हुए पटना साहिब स्टेशन तक.
ट्रेन गांधी मैदान से एएन कॉलेज होते हुए दानापुर बस स्टैंड तक और गांधी मैदान से राजापुर ब्रिज होते हुए दानापुर बस स्टैंड तक चलेगी.
इधर, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की टीम ने पंजाब के रोपड़ में सभी बसों का निरीक्षण कर लिया है। अब बसों को लाने की तैयारी चल रही है। मई में बसों के आने के बाद परमिट जारी करने की प्रक्रिया होगी। इसके बाद गर्मी की छुट्टी के बाद परिचालन शुरू होगा। परिवहन निगम के अनुसार अभी 20 पिंक बसें लायी जा रही हैं। इसमें दस बसें पटना में और बाकी दस बसें भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में चलायी जाएंगी। एक बस पर करीब 23 लाख रुपये खर्च हुए हैं।
यह भी पढ़ें:

Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ