Patna Airport News : तेज हवाओं और बारिश के कारण दो विमान तूफान में फंस गए थे। पायलटों ने स्थिति सामान्य होने तक विमान को आसमान में ही मँडराते रखा।

Patna Airport News : पटना में गुरुवार को अचानक मौसम बदल गया। इस दौरान तेज आंधी के साथ भारी बारिश शुरू हो गई। आंधी इतनी तेज थी कि कई पेड़-पौधे गिर गए और कई घरों की छत हवा में उड़ गईं। आंधी और बारिश का असर पटना में हवाई सेवाओं पर भी देखा गया।
खराब मौसम के कारण पटना एयरपोर्ट पर आने वाले दो विमान करीब 15 मिनट तक आसमान में चक्कर लगाते रहे। दोनों विमानों को पटना एयरपोर्ट पर उतरना था, लेकिन लैंडिंग से पहले दोनों विमान आसमान में चक्कर लगाते रहे। इसमें Kolkata और Delhi से आने वाली फ्लाइट भी शामिल थी। जिसके कारण कुल 6 विमान लेट हो गए।
इन विमानों को देरी से रवाना किया गया। तेज हवा और बारिश के कारण दो विमान आंधी में फंस गए। स्थिति सामान्य होने तक पायलट विमानों को आसमान में मंडराते रहे। विमान में बैठे लोग लैंडिंग का इंतजार कर रहे थे। मौसम ठीक होने पर दोनों विमानों को रनवे पर लैंड कराया गया।
कई पेड़ गिरने की भी खबर है। कई इलाकों में जलभराव हो गया है। खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और बिना किसी जरूरी काम के घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें:
-
- Bihta News एक अज्ञात व्यक्ति का शरीर बिहटा के सेरिटोला में एक बरगद के पेड़ के नीचे पाया गया था
- New Delhi अप्रैल में लोगों को लगा महंगाई का बड़ा झटका, पेट्रोल-डीजल 2 रुपये महंगा हुआ, कल से नई दरें लागू
- Patna Crime News पटना में खेत में युवक का शव मिलने से हड़कंप, गर्दन पर गोली का निशान, हत्या की आशंका

Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ