Bihar Crime News : बिहार के मुंगेर में पति-पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Bihar Crime News : बिहार के मुंगेर में पति-पत्नी ने एक साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। अब लोगों के मन में बड़ा सवाल यह है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने आत्महत्या करने की कोशिश की।
दरअसल, पूरी घटना मुंगेर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास की है। मुंगेर नगर निगम में एक एनजीओ द्वारा नियुक्त सफाई कर्मचारी मनोज मल्लिक अपनी पत्नी कापो देवी और पांच बच्चों के साथ रहता है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों के बीच मारपीट होने लगी।
इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को जान से मारने की धमकी दी और कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी। घर में मौजूद बच्चों ने घटना की जानकारी पड़ोसियों को दी। लोगों ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पति की हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ