Bhagalpur News : भागलपुर के काजवलीचक ब्लास्ट मामले में जेल में बंद अशोक मंडल की 15 वर्षीय बेटी साक्षी ने आत्महत्या कर ली है। साक्षी का शव उसके चाचा के घर में मिला।

Bhagalpur News : भागलपुर के काजवलीचक ब्लास्ट मामले में जेल में बंद अशोक मंडल की 15 वर्षीय बेटी साक्षी कुमारी ने आत्महत्या कर ली है। साक्षी का शव उसके चाचा के घर में मिला। परिजनों के मुताबिक वह डिप्रेशन में थी और इसलिए गुस्से में थी क्योंकि उसे पारिवारिक शादी में जाने से मना किया गया था।
संत टेरेसा स्कूल की 10वीं की छात्रा 15 वर्षीय साक्षी कुमारी का शव गुरुवार को उसके चाचा के घर के बंद कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर तातारपुर पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस की शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है।
परिवार के मुताबिक साक्षी डिप्रेशन से जूझ रही थी। खबरों के मुताबिक साक्षी की मौसी की बेटी की शादी 21 अप्रैल 2025 को थी। उसे वहां जाने से मना किया गया था। इस बात से वह काफी नाराज थी। साक्षी का शव उसके घर में नहीं बल्कि उसके चाचा के घर पर लटका मिला। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है।
बता दें कि तातारपुर थाना क्षेत्र के काजवलीचक में 3 मार्च 2022 की रात हुए भीषण विस्फोट में 15 लोगों की मौत हो गई थी। उस विस्फोट में साक्षी के पिता अशोक मंडल उर्फ गुड्डू को भी पुलिस ने आरोपी बनाया था। काजवलीचक विस्फोट मामले में बचे पांच आरोपियों के खिलाफ ट्रायल चल रहा है। सभी न्यायिक हिरासत में हैं।
यह भी पढ़ें:
-
- Fake Document संभल फर्जी आधार कार्ड मामला: पॉलिटेक्निक का छात्र निकला मास्टरमाइंड, डिजाइनिंग में किया ऐसा काम कि पुलिस भी रह गई दंग
- Supaul News होमगार्ड भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की मौत, दौड़ते समय बेहोश होकर गिरी थी
- Bihar News जानें पटना में लेडीज स्पेशल पिंक बस की टाइमिंग क्या है, बस कहां से खुलेगी और क्या होगा रूट

Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ