Latest News
Играйте и выигрывайте: секреты успешного вхождения в мир онлайн-казино Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा? Patna Metro : 74 चक्के वाले ट्रक से राजधानी पहुंचे पटना मेट्रो के तीन कोच, ट्रायल के बाद 15 अगस्त से संचालन की तैयारी Jan Suraaj Party : जन सुराज के लिए वोट मत देना, अगर कोई…, प्रशांत किशोर ने यह अपील क्यों की? Samastipur Crime News : बिहार के समस्तीपुर जिले में 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ उसी गांव के एक युवक ने बलात्कार किया. Bihar News : बिहार में एक कांवरिया की झरने में गिरने से मौत हो गई, वह जलाभिषेक के लिए गुप्ताधाम जा रहा था

Bihar News बिहार की महिला, 5 तस्करों की गिरफ्तारी के बाद खुले चौंकाने वाले राज

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Bihar News : इस घटना के उजागर होने के बाद स्थानीय लोग अवाक हैं। पड़ोसी भी कैसे आपका घर बर्बाद कर सकते हैं, इसका एक बड़ा उदाहरण सामने आया है। सतर्क रहने की जरूरत है।
Bihar News
Bihar News

Bihar News : बिहार के सीवान जिले से लापता हुई एक महिला को बरामद कर पुलिस ने मानव तस्करी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस महिला को उत्तर प्रदेश से बरामद किया गया है और मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें 2 महिलाएं शामिल हैं। यह घटना फरवरी महीने में सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र में हुई थी।

जानकारी के अनुसार, सिसवा खुर्द गांव निवासी राजेश कुशवाहा की पत्नी के लापता होने के बाद उसी गांव की लीलावती देवी नामक महिला के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई और आरोपी महिला को सीमावर्ती इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद इस मामले में मानव तस्करी का पर्दा उठने लगा।

आरोपी महिला से पूछताछ के बाद उत्तर प्रदेश के मथुरा से 4 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया। जानकारी सामने आई कि लीलावती ने महिला को बहला-फुसलाकर मथुरा के एक व्यक्ति को करीब डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया। बाद में इस महिला की जबरन शादी भी करा दी गई।

गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों में लवकेश ठाकुर मथुरा, लवली देवी आगरा, कृपा शंकर देवरिया, अनु देवी गोरखपुर शामिल हैं। पुलिस इन सभी से पूछताछ कर पता लगा रही है कि इन लोगों ने अब तक और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और क्या इस गिरोह में और भी सदस्य शामिल हैं। संभावना है कि भविष्य में इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें:

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News