Bihar Road Project : चुनावी साल में बिहार में सड़क परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। भागलपुर में एक और फोरलेन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे बिहार और झारखंड के बीच यात्रा आसान हो जाएगी।

Bihar Road Project : बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावी साल है, इसलिए सरकार सड़क परियोजनाओं पर तेजी से काम कर रही है। बिहार और झारखंड के बीच एक और फोर लेन सड़क बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
यह सड़क बिहार के भागलपुर जिले के एकचारी से झारखंड के गोड्डा अंतर्गत महगामा तक करीब 27.25 किलोमीटर में बनेगी। भागलपुर जिले के एकचारी की ओर इसकी लंबाई 14.30 किलोमीटर होगी। यह हिस्सा ग्रीनफील्ड है। जहां नए एलाइनमेंट पर यह फोर लेन बनाया जाना है।
1006 करोड़ की लागत से बनने वाली इस सड़क के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। महगामा-एकचारी फोर लेन सड़क को पूरा करने के लिए ढाई साल का लक्ष्य रखा गया है। इसे बनाने वाली एजेंसी को बहाल किया जा रहा है। एनएचएआई मुख्यालय की ओर से टेंडर जारी कर दिया गया है।
अगले 20 से 25 दिनों के अंदर इसकी टेक्निकल बिड खोली जाएगी भागलपुर जिले में बिहार से झारखंड सीमा तक कुल 14.30 किलोमीटर भूमि अधिग्रहण किया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया चल रही है।
भागलपुर के एकचारी और झारखंड के महागामा के बीच बनने वाली सड़क योजना में भी कुछ बदलाव किया गया है। अब यहां हवाई पट्टी नहीं बनेगी।
यह भी पढ़ें:

Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ