Gaya News : बाइक की डीप लाइट जलाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

Gaya News : गया जिले में होली की छुट्टी पर अपने गांव आए आर्मी जवान प्रवीण कुमार की अपराधियों ने बुरी तरह पिटाई कर दी। इलाज के दौरान कुछ ही घंटों में आर्मी अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
मामला टेकारी थाना क्षेत्र के महमन्ना गांव का है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी अनवर जावेद अंसारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। एएसपी ने बताया कि आर्मी जवान 8 तारीख की रात छुट्टी पर अपने घर आया था।
उस रात जब वह गांव में एक गृह प्रवेश समारोह से घर लौट रहा था, तभी बाइक की डिपर लाइट चालू करने को लेकर एक अन्य बाइक सवार से उसकी कहासुनी हो गई। इस क्रम में उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।
यह भी पढ़ें:- Politics News ‘वो गांजे के आदी हैं, गांजा पीकर विधानसभा आते हैं’ CM नीतीश से झड़प के बाद क्या बोलीं राबड़ी देवी?
जबकि आर्मी जवान के साथ रहे दोस्त ने भागकर अपनी जान बचाई। इस मामले में टेकारी थाना क्षेत्र के महमन्ना गांव निवासी प्रमोद कुमार और विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अन्य चार आरोपियों की भी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आपको बता दें कि मृतक टेकारी थाना क्षेत्र के पुरा गांव का रहने वाला था और अपने गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक गृह प्रवेश समारोह से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में महामन्ना गांव के पास यह हादसा हुआ.
यह भी पढ़ें:- Politics News CM नीतीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर किया बड़ा हमला, सदन में राबड़ी देवी की ओर किया इशारा।

Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ