Patna News : जब सभी व्यक्तियों की श्वास विश्लेषक मशीन से जांच की गई तो उनके शरीर में शराब की मौजूदगी पाई गई।

Patna News : मंगलवार को राजकीय रेल पुलिस थाना, पाटलिपुत्र परिसर में नशे की हालत में हंगामा करते पांच लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सभी आरोपी स्टेशन परिसर में हंगामा कर रहे थे, तभी संदेह के आधार पर मौजूद रेल पुलिस के जवानों ने उनकी जांच की, तो सभी नशे की हालत में पाए गए।
उपरोक्त सभी से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम क्रमश:- 01. विष्णु कुमार, उम्र-24 वर्ष, पुत्र-संतोष तिवारी, पता-मीठापुर पुरानी जक्कनपुर, थाना-दोपुलवा, जिला-पटना, 02. कुणाल वर्मा, उम्र-23 वर्ष, पिता-विनोद कुमार वर्मा, पता-पुरुदुरपुर भरत लाल रोड के पास, पोस्ट ऑफिस-जक्कनपुर फुलवारी, जिला-पटना, 03. सुजल कुमार, उम्र-21 वर्ष, पुत्र-पवन कुमार, पता-छपरा कॉलोनी न्यू जक्कनपुर, थाना-जक्कनपुर जिला-पटना, 04. अमन कुमार, उम्र-21 वर्ष, पिता-रौशन चौहान, पता-चोंड़पुर बेला, थाना-दोपुलवा, पटना एवं 05. उदय मंडल, उम्र-31 वर्ष, पिता-हितनारायण मंडल, निवासी-मेधौरा, पोस्ट ऑफिस-विष्णुपुर, थाना-डुमरा, जिला-सीतामढ़ी बताया।
उपरोक्त सभी व्यक्तियों को नशे की हालत में ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करने पर पाया गया कि इनके शरीर में शराब मौजूद है। इस संबंध में रेल थाना पाटलिपुत्र कांड संख्या 14/25, दिनांक 10.03.25 को बिहार मद्य निषेध संशोधन अधिनियम 2022 की धारा 37 के अंतर्गत दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें:- Patna News होली पर्व-2025 के मद्देनजर रेलवे पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 269 लीटर शराब बरामद की
रेल पुलिस की ओर से गश्ती दल में सब इंस्पेक्टर संजय कुमार, रेल पुलिस थाना पाटलिपुत्र। कांस्टेबल/745 कुंदन कुमार, रेल पुलिस थाना पाटलिपुत्र। हेड कांस्टेबल/390 शब्या कुमारी, रेल पुलिस थाना पाटलिपुत्र शामिल थे।

Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ